31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कविता लिखते-लिखते बन गया गीतकार, लखनऊ से है खास कनेक्शन

'बन्नो तेरा स्वैगर', 'बीट पर बूटी', 'रॉकेट सइयां' जैसे गानों ने जमकर धूम मचाई है। इन गानों को लिखा वायु ने...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 4 Dec 2017, 4:27 PM IST

vayu

लखनऊ. 'बन्नो तेरा स्वैगर', 'बीट पर बूटी', 'रॉकेट सइयां' जैसे गानों ने जमकर धूम मचाई। ये गाने लीक से थोड़ा हटकर हैं, इन्हें लिखा है गीतकार वायु श्रीवास्तव ने जिनका लखनऊ से खास कनेक्शन है। एक निजी समारोह में हिस्सा लेने आए वायु ने बताया कि कविता लिखना बचपन का शौक था। स्कूल में अपनी लिखी पंक्तियां सुनाकर वह मशूहर हुए। कॉलेज लाइफ में भी खूब गाने लिखे और एक दिन यही जोश उन्हें फिल्म इंडस्ट्री तक ले गया।

प्रोमो प्रोड्यूसर के तौर पर की शुरुआत

पत्रिका से बातचीत में वायु ने बताया कि उन्होंने पुणे से ऑडियो-विजुअल में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वह मुंबई चले गए। वहां उन्होंने एक एंटरटेनमेंट चैनल में प्रोमो प्रड्यूसर के तौर पर काम शुरू किया। पहुंचा क्योंकि मैं ऑडियो विजुअल में कुछ करना चाहता था। मुंबई पहुंचने के छह महीने के अंदर मुझे मेरा पहला काम मिला और वो था गीत लिखना।

रामू सर ने दिया पहला ब्रेक

वायु बताते हैं कि हमारे घर में सब बहुत अच्छे बाथरूम सिंगर हैं। बचपन से मैं भी गाना सुनने का बहुत शौकीन था। मेरी सारी पॉकेट मनी कैसेट खरीदने में जाती थी, लेकिन मैं कभी म्यूजिक इंडस्ट्री में जाकर गीत लिखूंगा यह नहीं सोचा था। इसी इंट्रेस्ट के कारण मैं ऑडियो विजुअल में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए पुणे चला गया था। इसके बाद मैं मुंबई पहुंचा क्योंकि मैं ऑडियो विजुअल में कुछ करना चाहता था। मुंबई पहुंचने के छह महीने के अंदर मुझे मेरा पहला काम मिला और वो था गीत लिखना। दरअसल मुझे राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रण' के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए काम करना था।

लखनऊ से है खास नाता

राम गोपाल वर्मा ने आनंद एल राय ने उन पर काफी भरोसा जताया। इसके अलावा सचिन जिगर के भी वह काफी शुक्रगुजार है। आने वाले दिनों में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म में वायु ने गाना भी लिखा है।वायु ने बताया कि वह एक निजी समारोह में हिस्सा लेने लखनऊ आए हैं। दरअसल उनके ननिहाल के कई रिश्तेदार लखनऊ में रहते हैं। वायु बोले, पहले भी कई बार यहां आया हूं, लेकिन इस बार बहुत एंजॉय करने वाला हूं। मुझे बहुत सी जगह घूमना है, खासतौर पर पुराने लखनऊ में। यह नवाबों का शहर है और मैं इसे फील करना चाहता हूं। यहां फूड उन्हें बेहत पसंद है।