कैसरबाग स्थित गांधी भवन में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि देते हुए महंत देव्या गिरि ने कहा कि अमूमन लोग नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत मानते हैं। पर, बहुत कम लोगों को यह पता है कि ये आंदोलन आठ अगस्त 1942 से आरंभ हुआ था। दरअसल आठ अगस्त, 1942 को बंबई के गोवालिया टैंक मैदान पर अखिल भारतीय कांग्रेस महासमिति ने वह प्रस्ताव पारित किया था, जिसे भारत छोड़ो प्रस्ताव कहा गया।