27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और लालबाबू पंडित फ़िल्म ‘फरिश्ते’ में दिखी गजब की केमिस्ट्री

गंगोत्री स्टूडियो की सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और लालबाबू पंडित फिर एक बार धमाल करने को हैं तैयार। लेकर आ रहे हैं फ़िल्म 'फरिश्ते'  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 5 May 2022, 7:27 PM IST

सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और लालबाबू पंडित फ़िल्म 'फरिश्ते' में दिखी गजब की केमिस्ट्री

सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और लालबाबू पंडित फ़िल्म 'फरिश्ते' में दिखी गजब की केमिस्ट्री

मशहूर निर्देशक लालबाबू पंडित और सुपर स्टार खेसारीलाल यादव जब - जब साथ में कोई फ़िल्म लेकर आएं हैं। तब तब भोजपुरी बॉक्सऑफिस पर धमाल देखने को मिला है। जी हां, अब एक बार फिर से दोनों की जोड़ी एक खूबसूरत फ़िल्म 'फरिश्ते' लेकर आने वाली है। इस फ़िल्म की शूटिंग बीते कई दिनों से यूपी की राजधानी लखनऊ में चल रही थी जो अब पूरी हो गयी है। अब इस फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू होने वाला है।


फ़िल्म 'फरिश्ते' को लेकर लालबाबू पंडित काफी रोमांचित हैं। उन्होंने एक बार फिर से अपनी फिल्म में अपने फेवरेट स्टार के अपोजिट नई अदाकारा मेघा श्री को इंट्रोड्यूस किया है। माना जाता है कि यह भी लालबाबू पंडित की फिल्मों का एक सक्सेस मंत्र है कि वे अपनी हर फिल्म में नई फीमेल फेस लेकर आते हैं। वैसे लालबाबू पंडित कहते हैं कि 'फरिश्ते' की कहानी नई है। नए ढंग से इसे बनाया है। अब तक की बनी मेरी सभी फिल्मों से यह अलग है। एक बार फिर खेसारीलाल यादव का जलवा हमारी फ़िल्म में दिखेगा। उम्मीद है बॉक्स ऑफिस पर फिर से हम कमाल कर पाएंगे। हमने अपनी फिल्म को लखनऊ में पूरी भव्यता के साथ शूट किया है। गाने भी एक से बढ़ कर एक होंगे। बस थोड़ा इंतजार , फिर आपकी फ़िल्म आपके हवाले।


वहीं खेसारीलाल यादव ने भी कहा कि इंडस्ट्री में कई ऐसे निर्देशक हैं, जिनके साथ जब फिल्में करता हूँ तो आंख मूंद कर उनपर भरोसा कर लेता हूँ। ऐसे ही निर्देशक लालबाबू पंडित हैं। अच्छे फ़िल्म मेकर हैं। लोगों की पसंद समझते हैं और सार्थक सिनेमा का निर्माण करते हैं। यूं कहूं तो वे खुद किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। हमारी फ़िल्म शानदार है। देखिएगा जरूर।


आपको बता दें कि गंगोत्री स्टूडियो की बैनर से बनी फिल्म 'फरिश्ते' के निर्माता एस एस रेड्डी हैं। निर्देशक लालबाबू पंडित हैं। लेखक अरविंद तिवारी, हैं। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। संगीत कृष्णा बेदर्दी ,एक्शन दिलीप यादव का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। आर्ट रविन्दर गुप्ता हैं। फ़िल्म में खेसारीलाल यादव के साथ मेघा श्री, पूजा गांगुली, अमित शुक्ला, सरधा नवल , खुसबु यादव, प्रकाश जैश, रिंकू भारती और सोनू पांडेय हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग