29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रदेश सरकार ने बदल दिया यह नियम, अब होगी आसानी

दरअसल बुधवार को विधान परिषद सदस्य परवेज अली के इस ओर सरकार का ध्यान केंद्रित किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 25 Jul 2019, 5:18 PM IST

cm yogi

cm yogi

लखनऊ. बिजली उपभोक्ताओं को अब हिंदी भाषा में बिजली का बिल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश सरकार (UP Goverment) ने इसे जल्द ही अमली जामा पहनाने का आश्वासन दिया है। इससे अधिकतर उपभोक्ताओं, जो अंग्रेजी भाषा नहीं समझ पाते और अक्सर बड़ी गड़बड़ियों का शिकार हो जाते हैं, उन्हें राहत मिलेगी। विधान परिषद (Vidhan Parishad) में उठाए गए इस मुद्दे के समाधान के रुप में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (Srikant Sharma) ने कहा कि विभाग हिंदी भाषा में बिजली बिल दिए जाने पर कार्यवाही करेगा, हालांकि कुछ टेक्निकल शब्द अंग्रेजी में ही होंगे।

ये भी पढ़ें- मायावती का बहुत बड़ा एक्शन, इस विधायक को किया बसपा के निष्कासित, किया था यह कृत्य

यह था मुद्दा-

दरअसल बुधवार को विधान परिषद सदस्य परवेज अली (Parvez Ali) के इस ओर सरकार का ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि यूपी जैसे राज्य में जहां हर व्यक्ति हिन्दी समझता है, वहां अंग्रेजी में बिजली बिल होने से तमाम उपभोक्ता यह समझ नहीं पाते कि उनका बिल सही है या गलत। समाजवादी पार्टी के सदस्य परवेज अली ने एक मामले का जिक्र भी किया और बताया कि हापुड़ जिले में एक व्यक्ति को 100 करोड़ से ज्यादा का बिल भेज दिया गया, जिसे देख उसकी तबीयत खराब हो गई। ऐसे में उन्होंने हिन्दी में बिजली बिल दिए जाने की अपील की जिसपर ऊर्जा मंत्री ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें- झुग्गी में रहकर गरीब युवा ने हासिल किया मुकाम, PCS-J परीक्षा पास कर जिले का नाम किया रौशन

20,000 से ज्यादा के बिल की होगी जांच

श्रीकांत शर्मा ने 2 किलोवॉट भार वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं के अगर महीने में 20,000 रुपये से ज्यादा का बिजली का बिल आता है, तो उन्हें बिल भेजने से पहले इसकी ठीक तरह से जांच की जाएगी। यह व्यवस्था 31 जुलाई के बाद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे राज्य में गलत बिल की 2,66,356 शिकायतें मिलीं। जिनमें से 98.3 प्रतिषत शिकायतों का निस्तारण हो चुकी है।