STF : लखनऊ स्थित यूपी STF ने एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन के तहत अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के गिरोह पर कड़ा प्रहार किया है। इस ऑपरेशन में STF ने करण, शुभम पटेल और नीरज यादव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।