श्रावण मास के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से आजमगढ़ पहुंचे, वहां समीक्षा बैठक के उपरांत सीएम वाराणसी पहुंचे। य़हां भी जनप्रतिनिधियों से मिलने के पश्चात समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम ने वाराणसी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, सुगम्य दर्शन को लेकर दिशा-निर्देश भी दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद भी बाबा के चरणों में दर्शन-पूजन किया था। वहीं श्रावण मास में आगे पड़ने वाले सोमवार की तैयारियों को लेकर भी स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन व मंदिर के पदाधिकारी मुस्तैद हैं।