30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत 40 नेता छत्तीसगढ़ में करेंगे प्रचार

भाजपा ने 40 प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। ये नेता छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण के लिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 19 Oct 2023, 6:59 PM IST

 BJP released PM Modi and CM Yogi including 40 star campaigners for Chhattisgarh election

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सभी राजनीतिक दल प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य की 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इन सीटों पर मतदान 7 नवंबर को होने हैं। इसके लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 8 केंद्रीय मंत्रियों को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत आठ केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा का नाम भी शामिल है। वहीं, स्थानीय नेताओं में पूर्व सीएम रमन सिंह, अरुण साव, सरोज पांडेय और लता उसेंडी का नाम शामिल है।

दो चरणों में होगी वोटिंग
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। इसमें 20 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा दूसरे चरण में 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। बता दें कि बीजेपी ने अब तक प्रदेश की 86 सीटों पर और कांग्रेस ने 83 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी सत्ता में वापिस के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। वहीं, कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिए अपने पूरे दमखम के साथ प्रचार कर रही है।

यह भी पढ़ें: माफिया मुख्तार के खास गुर्गे मेहरुद्दीन की 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस ने सोनभद्र में की कार्रवाई