27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपदा राहत के लिए ठोस प्रयास कर रही योगी सरकार: डॉ. चन्द्रमोहन

बीजेपी प्रवक्ता डॉ.चंद्रमोहन ने कहा है कि भाजपा सरकार हर हाल में किसी भी आपदा के दौरान होने वाली क्षति को न्यूनतम करना चाहती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 20 Jul 2018, 4:26 PM IST

ggg

आपदा राहत के लिए ठोस प्रयास कर रही योगी सरकार: डॉ. चन्द्रमोहन

लखनऊ. बीजेपी प्रवक्ता डॉ.चंद्रमोहन ने कहा है कि भाजपा सरकार हर हाल में किसी भी आपदा के दौरान होने वाली क्षति को न्यूनतम करना चाहती है। इसी ध्येय को लेकर सरकार ने निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक सुरक्षा कार्यक्रम चलाने की तैयारी की है। प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि स्कूली बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए ‘सीएम स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम’ के अलावा ‘मुख्यमंत्री वज्रपात सुरक्षा कार्यक्रम’ जैसे कार्यक्रमों को शुरू करने का निर्णय स्वागत योग्य है।

आपदा राहत के लिए ठोस प्रयास कर रही योगी सरकार

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि सीएम योगी ने नाव दुर्घटना और सर्प दंश जैसी घटनाओं को राज्य आपदा की सूची में शामिल करने का निर्णय लेकर इसके पीड़ितों को बहुत बड़ी राहत दी है। पिछले वर्ष सत्ता संभालने के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का पुनर्गठन किया था।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इसके साथ ही आपदाओं के दौरान प्रबंधन के लिए राज्य आपदा सलाहकार समिति भी गठित की थी। इसके बाद से लगातार राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को कारगर बनाने की दिशा में उपाय कर रही है। पिछले दिनों आगरा व कई अन्य जिलों में तूफान से हुई तबाही से बेघर हुए परिवारों को सरकारी आवास देने के अलावा इन इलाकों में राजस्व और बिजली बिल की वसूली न करने का आदेश राज्य सरकार ने दिया था।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि पूर्वांचल में बाढ़ की विभीषिका से निबटने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष की शुरुआत से ही प्रयास शुरू कर दिए थे। सभी बांधों का सर्वेकर उन्हें दुरुस्त किया गया है। बाढ़ चेतावनी के लिए आइआइटी के विशेषज्ञों की मदद लेना यह जाहिर करता है कि प्रदेश सरकार को आपदा पीड़ितों के दर्द का अहसास है। सरकार आपदा की विभीषिका को कम करने का हर संभव प्रयास कर रही है।