17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है पार्टी’, सपा के 75 घोषणापत्र पर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- गुंडे-माफिया तय करते हैं उनका प्लान

Uttar Pradesh News: सपा के 75 जिलों के लिए अलग घोषणापत्र बनाने के प्लान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और उसका घोषणापत्र गुंडे-माफिया तय करते हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Sep 17, 2026

Brajesh Pathak Statement, Noida Drone Factory

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान | फोटो सोर्स- IANS

Uttar Pradesh Assembly Elections:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के 75 जिलों के लिए अलग-अलग घोषणापत्र तैयार करने के प्लान पर सियासत तेज हो गई है। सपा के इस फॉर्मूले को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव की पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा को पूरी तरह पटरी से उतर चुकी पार्टी बताते हुए कहा कि उनके घोषणापत्र गुंडे और माफिया तय करते हैं। वहीं, सपा का कहना है कि हर जिले की अलग समस्याओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर घोषणापत्र तैयार किए जाएंगे।

75 जिलों के लिए अलग घोषणापत्र का प्लान

दरअसल, समाजवादी पार्टी ने साल 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग घोषणापत्र तैयार करने की योजना बनाई है। पार्टी का कहना है कि उत्तर प्रदेश के हर जिले की जरूरतें, आर्थिक स्थिति और स्थानीय समस्याएं अलग हैं। ऐसे में पूरे प्रदेश के लिए एक ही घोषणापत्र के बजाय जिले के हिसाब से मुद्दों को शामिल करने की तैयारी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर स्थानीय जिला स्तर के घोषणापत्र तैयार करने की योजना की जानकारी दी थी। अब पार्टी ने इस दिशा में जिला स्तर पर जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है।

एक जिला, एक घोषणापत्र का फॉर्मूला

सपा की योजना को उत्तर प्रदेश सरकार के एक जिला, एक उत्पाद अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी का तर्क है कि पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड की जरूरतें एक जैसी नहीं हैं। इसलिए हर जिले के लिए अलग प्राथमिकताएं तय करने की जरूरत है। पार्टी के मुताबिक एक जिला, एक घोषणापत्र के जरिए स्थानीय समस्याओं और लोगों की जरूरतों को चुनावी मुद्दों में शामिल किया जाएगा।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रक्तदान शिविर की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि बीजेपी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के सभी अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे जाएंगे। साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्य के सभी अस्पतालों में बड़े पैमाने पर फल वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।