लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने 7 फरवरी को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर अपनी आधिकारिक एंट्री मारी, जो राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा का विषय भी बना। वह इसलिए भी क्योंकि मायावती हमेशा से ही हर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से दूर रहीं है। वहीं उनके सहयोगी दल व प्रतिद्वंदी लगातार जमाने के हिसाब से ट्विटर व फेसबुक पर खूब एक्टिव हैं, लेकिन मायावती के अचानक सोशल मीडिया पर आने पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था। 80 हजार के करीब उनके फॉलोवर पहुंचने वाले हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन एकाएक उनके अकाउंट में आज बड़ा बदलाव कर दिया गया है।