
लो फाइनल हो गई डील, 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती ने कर दिया बड़ा एलान
लखनऊ. 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं। बसपा, सपा, कांग्रेस और बीजेपी ने अभी से अपनी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव भी होने वाले हैं, इसको लेकर भी सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हैं। इस बीच बीएसपी सुप्रीमो ने छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ गठबंधन का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की पार्टी को बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अपना समर्थन दिया है। मायावती छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी। अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस के साथ बसपा ने गठबंधन किया है। इसके तहत अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनाने की बात तय हुई है।
35 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी
बीएसपी सुप्रीमो मायावती की नजरें 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनावों पर भी हैं। मायावती ने गुरुवार को कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से गठबंधन न करके अजित जोगी के साथ गठबंन किया है। मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 35 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
वहां पर उन्हें सफलता मिली थी
2014 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। उसके बाद बसपा ने उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी अपना जनाधार बढ़ाने में लगी है। हाल ही में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसको देखते हुए मायावती ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कर्नाटक विधानसभा में मायावती ने कुमार स्वामी की पार्टी से गठबंधन किया था, वहां पर उन्हें सफलता मिली थी, इसी के बाद मायावती ने अब छत्तीगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। बसपा छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के साथ गठबंधन कर ३५ सीटों पर चुनाव लडऩे जा रही है।
Updated on:
20 Sept 2018 07:23 pm
Published on:
20 Sept 2018 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
