31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने विधायक निधि से दिए एक करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये कोविड-19 के लिए दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 16 Apr 2021, 1:35 PM IST

कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने विधायक निधि से दिए एक करोड़ रुपये

कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने विधायक निधि से दिए एक करोड़ रुपये

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये कोविड-19 के लिए दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे उनकी विधानसभा के सभी वार्डों में आरटीपीसीआर टेस्ट के साथ ऑक्सीमीटर की व्यवस्था की जाए। बृजेश पाठक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में कोरोना महामारी के विकराल स्वरूप को देखते हुए मेरी विधायक निधि से मध्य विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में अस्थायी रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए केंद्र बनाए जाएं। साथ ही वहां ऑक्सीमीटर की व्यवस्था भी कराई जाए और टेलीमेडिसिन के माध्यम से जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उन्हें घर पर ही दवा उपलब्ध कराई जाए। बृजेश पाठ ने मण्डल, बारात घर को एल-1, एल-2 अस्पताल बनाए जाने की भी घोषणा की है।

ये भी पढ़ें:कोरोना जांच के लिए प्राइवेट अस्पतालों में फीस तय, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई, जानें नया रेट

सेनेटाइजेशन करवाने के लिए धनराशि का इस्तेमाल

बृजेश पाठक ने पत्र में यह भी लिखा है कि उनकी धनराशि सेनेटाइजेशन करवाने और भैसाकुंड पर सफाई या अन्य आवश्यक कार्य के लिए आवश्यकतानुसार दी जाए। उन्होंने लिखा है कि कोरोना महामारी एक राष्ट्रीय आपदा है, अत: नियमानुसार मेरी विधानसभा के लिए उक्त कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए मेरी विधायक निधि से निकालकर तत्काल निर्गत कर सकते हैं।

पूरे प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का फैसला किया है। रविवार के दिन पूरे उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा, आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी। लॉकडाउन की अवधि के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में सफाई अभियान चलाया जाएगा और सैनेटाइजेशन के साथ फॉगिंग की जाएगी। लॉकडाउन की अवधि शनिवार रात 8 बजे शुरू हो जाएगी और सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सभी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं, वाराणसी में शनिवार व रविवार को शराब समेत सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर ही खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें: कोविड संक्रमण के बीच वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, शराब समेत यह दुकानें रहेंगी बंद, जानें क्या है नियम