29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में कैंडिल मार्च

लखनऊ सराफा एसोसिएशन के सदस्यों ने पैनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में कैंडल मार्च निकला और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाये 
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Ritesh Singh

•

Jan 18, 2016

लखनऊ. सराफा एसोसिएशन के सदस्यों ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम से जीपीओ तक 2 लाख की खरीद व बिक्री पर पैनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में कैंडिल मार्च निकला। लखनऊ सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि 125 करोड़ की आबादी वाले देश में मात्र 15 करोड़ ही पैन कार्ड धारक हैं, जिसमें कुल 4 करोड़ ही वैध हैं। इसलिए पैन कार्ड की अनिवार्यता तर्क संगत नहीं है, जिसका पूरा व्यापारी संगठन विरोध करता है।

उन्होंने ने कहा कि पैन कार्ड की अनिवार्यता पांच लाख के ऊपर थी। सराफा व्यापारियों की मांग है कि लिमिट पहले की तरह 5 लाख पर ही रहने दिया जाये।

सराफा कारोबारी विनोद महेश्वरी ने कहा कि लखनऊ सराफा एसोसिएशन के व्यापारियों में काफ़ी रोष व्याप्त है। अगर मागें पूरी नहीं हुईं तो विरोध प्रदर्शन विशाल रूप ले लेगा

इस अवसर पर लखनऊ सराफा जगत के सभी वरिष्ठ सदस्यों एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ रस्तोगी , विशाल निगम , रविश कुमार अग्रवाल , राजन रस्तोगी, राज कुमार वर्मा, उमेश गुप्ता, अनूप रस्तोगी, शेष कुमार केसरवानी, बद्री नरायन पूरे व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

देखें वीडियो-