27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ-फैजाबाद हाइवे पर भीषण हादसा, दो की मौत, पांच घायल

कानपुर से फैजाबाद वापस लौट रहे थे एक ही परिवार के लोग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 20 Oct 2018, 2:43 PM IST

accident

लखनऊ-फैजाबाद हाइवे पर भीषण हादसा, दो की मौत, पांच घायल

लखनऊ. लखनऊ-फैजाबाद नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि कार में सवार 12 साल की मासूम बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। फैजाबाद जिले के थाना व कस्बा रुदौली के सर्राफा बाजार निवासी महेश गुप्ता (५२) बीते दिनों में बीमार हुए थे। वे इलाज कानपुर के नौबस्ता आवास विकास निवासी रिश्तेदार के यहां रहकर वहीं के एक निजी अस्पताल में करा रहे थे।

दूसरा बड़ा ट्रक भी तेजी से आ रहा था

2 दिन पहले महेश को अस्पताल से छुट्टी मिली थी और वह शुक्रवार को वापस रुदौली लौट रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी आशा गुप्ता, रिश्तेदार जीतू गुप्ता, 12 साल की लक्ष्मी, मुन्ना गुप्ता, आयुष गुप्ता भी थे। कार गुरुदीन उर्फ रामसेवक निवासी कुलगांव थाना महाराजगंज कानपुर चला रहा था। शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे तेज रफ्तार कार लखनऊ फैजाबाद हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में दादरा के पास पहुंची तो कार के सामने एक ट्रक जा रहा था। जबकि कार के पीछे एक दूसरा बड़ा ट्रक भी तेजी से आ रहा था। इस दौरान अचानक आगे वाली ट्रक के ड्राइवर ने ब्रेक ली।

बुरी तरह से पीस सी गयी

ट्रक के ब्रेक लेते ही कार चालक थोड़ा हड़बड़ा गया और उसने भी जैसे ही ब्रेक ली पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से कार सामने वाले ट्रक में टकराई। हालात यह हुए कि कार दोनों ट्रकों के बीच में बुरी तरह से पीस सी गयी। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची भी नजारा देखकर दंग रह गई। भारी मशक्कत के बाद कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें महेश गुप्ता और कार चालक गुरुदीन उर्फ रामसेवक की मौत हो गई। पुलिस ने बाकी लोगों को जिला अस्पताल भेजा। जहां से सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाराबंकी पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।