29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए सिटी बस सेवा शुरू, कार और ई-रिक्शा चालकों का विरोध

Ayodhya में श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बस सेवा शुरू की गई है। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से लता चौक तक चलने वाली इस सिटी ई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 6 Aug 2024, 3:31 PM IST

Ayodhya Updates

Ayodhya Updates

Ayodhya में श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिटी बस सेवा की शुरुआत की गई है। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर सिटी बस सेवा का शुभारंभ हुआ, जिससे एयरपोर्ट से लता चौक तक की यात्रा और भी सुविधाजनक हो गई है। इस सेवा में तीन सिटी ई बसें शामिल हैं, जो पूरे राम पथ को कवर करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों से होकर गुजरेंगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर रेल खंड पर 14 अगस्त तक 16 ट्रेनें निरस्त: जानें वजह

सिटी बस सेवा महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से नाका, नाका से सहादतगंज, सआदतगंज से बस स्टॉप होते हुए रिकाबगंज चौराहा नियावां होते हुए राम मंदिर के सामने से होते हुए लता चौक तक पहुंचेगी। इस सेवा के शुभारंभ के मौके पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डायरेक्टर एयरपोर्ट विनोद कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 8-9 अगस्त को तीन जोड़ी ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सिटी बस सेवा से श्रद्धालुओं और यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी और अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कमिश्नर गौरव दयाल ने भी इस सेवा की सराहना की और कहा कि इससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें: Deputy CM के निरीक्षण के बाद 4 डॉक्टरों का तबादला, सीएचसी अधीक्षक को फटकार

हालांकि, सिटी बस सेवा के शुभारंभ के साथ ही कार और ई-रिक्शा चालकों ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि सिटी बस सेवा शुरू होने से उनकी आमदनी पर असर पड़ेगा। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी चालकों के हितों का ध्यान रखा जाएगा और कोई भी निर्णय सभी पक्षों की सहमति से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल: दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या और लूट से सनसनी

अयोध्या में सिटी बस सेवा के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए यात्रा करना और भी सुगम हो गया है। उम्मीद है कि इस सेवा से अयोध्या के पर्यटन और यातायात व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएंगे।