29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 8-9 अगस्त को तीन जोड़ी ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

North Eastern Railway: लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते 8 और 9 अगस्त को तीन जोड़ी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर ट्रेनों की जानकारी लें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 6 Aug 2024, 9:19 AM IST

North Eastern Railway

North Eastern Railway

North Eastern Railway: लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पिट लाइन नंबर तीन पर चल रहे इंजीनियरिंग कार्य के कारण 8 और 9 अगस्त को तीन जोड़ी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इस बारे में जानकारी दी है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए लखनऊ जंक्शन पर यातायात और पावर ब्लॉक दिया जाएगा, जिसके कारण कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी और कुछ को कम दूरी तक चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल: दिनदहाड़े वृद्धा की हत्या और लूट से सनसनी

निरस्त ट्रेनों की सूची

. ट्रेन नंबर 12583, लखनऊ जं.-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 8 और 9 अगस्त को निरस्त रहेगी।
. ट्रेन नंबर 12584, आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 8 और 9 अगस्त को निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें: ‘लड़के हैं गलती हो जाती है’, अयोध्या गैंगरेप मामले में लखनऊ में लगे पोस्टर

कम दूरी तक चलने वाली ट्रेनें

. ट्रेन नंबर 12530, लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 9 अगस्त को लखनऊ जंक्शन के बजाय गोमती नगर स्टेशन से सुबह . 5:37 बजे चलेगी।
. ट्रेन नंबर 12529, पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 7 अगस्त को पाटलिपुत्र से चलकर गोमती नगर स्टेशन पर दोपहर 1:50 बजे यात्रा समाप्त करेगी।
. ट्रेन नंबर 15069, गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, 8 अगस्त को गोरखपुर से चलकर गोमती नगर स्टेशन पर सुबह 9:47 बजे यात्रा समाप्त करेगी।

यात्रियों के लिए सुझाव

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर संपर्क कर अपडेटेड जानकारी प्राप्त करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: मौसम ने बिगाड़ा विमानों का संचालन, कई उड़ानें हुईं लेट, यात्री हुए परेशान

लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चल रहे इस इंजीनियरिंग कार्य के कारण यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों की बेहतरी के लिए इस कार्य को आवश्यक बताया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस दौरान अपनी यात्रा की योजना बनाते समय उक्त बदलावों का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें: पीएम आवास योजना: ठेकेदारों की मनमानी, गलत साइन कराकर मकान आवंटियों को परेशान कर रहे