11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यशभारती सम्मान में नहीं पहुंचे मुलायम, CM अखिलेश ने 71 विभूतियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव नहीं पहुंचे जबकि राज्यमंत्री संस्कृति विभाग अरुण कुमार कोरी, कई मंत्री और नेतागण सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

3 min read
Google source verification

image

Sudhir Kumar

Oct 27, 2016

Yash Bharti award 2016-17

Yash Bharti award 2016-17

लखनऊ. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को अपने नए कार्यालय लोकभवन में 71 विभूतियों को यशभारती सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव नहीं पहुंचे जबकि राज्यमंत्री संस्कृति विभाग अरुण कुमार कोरी, कई मंत्री और नेतागण सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। यशभारती सम्मान की पहली सूची में 54 दूसरी में 11 नाम शामिल थे। जबकि तीसरी सूची में छह नाम और नाम शामिल किए गए थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सम्मान करने का काम नेताजी ने किया। उन्होंने हरिवंश राय बच्चन को मुंबई में सम्मानित किया। सपा सरकार ने विभूतियों का सम्मान किया है। तमाम क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश आगे है। सीएम ने कहा कि सबसे ज्यादा लैपटॉप सपा सरकार में बंटे। समाजवादी सरकार 55 लाख महिलाओं को पेंशन दे रही है। सपा सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा हर क्षेत्र में काम किया। समाजवादी सरकार में सभी का सम्मान किया जा रहा है, आगे भी सपा को सम्मान देने का मौका दें।

संस्कृति सचिव डॉ. हरिओम के अनुसार लखनऊ के वरिष्ठ उर्दू शायर शारिब रुदौलवी को उर्दू साहित्य में दिए गए योगदान के लिए पुरस्कार दिया गया। पहले इनका नाम शादाब रुदौलवी लिखकर आया था, जिसे बाद में सही कराया गया। वहीं बांदा के शिल्पकार शाहिद हुसैन का नाम हटा दिया गया था। उन्होंने बताया यशभारती सम्मान के लिए शामिल किए गए 6 नए नामों में लखनऊ के डॉ. मंसूर हसन, शिखा द्विवेदी, ले. जरनल एके सिंह, मैनपुरी से दीन मोहम्मद दीन, अर्जुन अवार्डी रचना गोविल और निशानेबाज मुराद खान हैं। सम्मानित होने वालों की सूची में राजधानी के वरिष्ठ उर्दू शायर शारिब रुदौलवी सहित छह अन्य लोगों को शामिल हैं। यश भारती पुरस्कारों की घोषणा 23 अक्टूबर को हुई थी।

सीएम ने इनकों किया सम्मानित

-अशोक निगम को पत्रकारिता के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-रवि कपूर को फोटोग्राफी के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-दीपक अग्रवाल को चिकित्सा के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-अर्जुन बाजपेयी को पर्वता रोहण के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-डॉ. रामरतन रैना को चिकित्सा के लिए सम्मान दिया जाएगा।
-डॉ.शिवानी मातनहेलिया को शास्त्रीय संगीत के लिए अवार्ड दिया जाएगा।
-ओमा दिपक को साहित्य के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-दीपराज राणा को फिल्म निर्देशन के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-गीताकार मनोज मुंतसिर को यश भारती दिया जाएगा।
-सैय्यद मो. हस्सना को यूनानी चिकित्सा को यश भारती दिया जाएगा।
-योगेश मिश्रा को पत्रकारिता के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-डॉ. सबीहा अनवर को शिक्षा के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-चिकित्सा के लिए प्रो. राकेश कपूर को यश भारती दिया जाएगा।
-वेंकट चंगावली को समाजसेवा के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-फारुख अहमद को समाजसेवा के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-सुमन यादव को खेल में यश भारती पुरस्कार दिया जाएगा।
-मो. बशीर बद्र को साहित्य के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-सर्वेश अस्थाना को साहित्य के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-जनरल अनिल चैत को सैन्य सेवा के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-महेश्वर तिवारी को साहित्य के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-मणेंद्र कुमार मिश्र को लेखन के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-राजकृष्ण मिश्र को साहित्य के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-राजेंद्र सिंह को जल संचयन के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-पंडित विश्वनाथ को शास्त्रीय संगीत के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-डॉ. रतीश अग्रवाल को चिकित्सा के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-कमर रहमन को शिक्षा एवं विज्ञान के लिए यश भारती दिया जाएगा।
-टीवी कलाकार सुमोना चक्रवर्ती को भी यश भारती दिया जाएगा।
-स्वरुप कुमार बख्शी को साहित्य में यश भारती दिया जाएगा।
-क्रिकेटर प्रवीन कुमार, पीयूष चावला को यश भारती पुरस्कार दिया जाएगा।
-सूफी गायन के लिए मो. असलम वारसी को यश भारती दिया जाएगा।
-पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय को यश भारती दिया जाएगा।
-बिरहा के लिए काशीनाथ यादव को यश भारती दिया जाएगा।
-साबरी ब्रदर्स (आफताब-हाशिम) को कव्वाली के लिए अवार्ड दिया जाएगा।
-शास्त्रीय संगीत में उस्ताद गुलफाम को यश भारती दिया जाएगा।
-कथक के लिए सोनी चौरसिया को यश भारती दिया जाएगा।
-निर्देशक सौरभ शुक्ला को भी यश भारती दिया जाएगा।
-निर्देशक अनुभव सिन्हा को भी यश भारती दिया जाएगा।
-गीतकार संतोष आनंद को यश भारती दिया जाएगा।
-अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को भी यश भारती दिया जाएगा।
-क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार को यश भारती पुरस्कार दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

image