25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यूपी सरकार है जुमलेबाज’, सीएम योगी के 1 लाख नौकरी वाले वादे पर कांग्रेस का हमला

CM Yogi Adityanath: यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी ने ऐलान किया है कि अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है।
2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath

सीएम योगी का बड़ा ऐलान! Image - X/@CMOfficeUP

CM Yogi 1 Lakh Job Announcement UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को लेकर बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अगले छह महीने में एक लाख नौजवानों को सरकारी नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराएगी। हर सप्ताह अलग-अलग स्टेज में ये नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। सीएम ने युवाओं को आश्वस्त किया कि यूपी में पहले कभी ऐसी कल्पना भी नहीं की गई थी।

कांग्रेस का तीखा हमला

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने सीएम योगी के इस वादे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कितना झूठ और प्रपंच करते हैं। 2017 और 2022 में 50 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया था, अब चुनाव से छह महीने पहले एक लाख देने की बात कर रहे हैं। 49 लाख नौकरियां कहां चली गईं?

खाली पदों का जिक्र

सुरेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि पूरे उत्तर प्रदेश में पांच लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। शिक्षकों की 31 प्रतिशत कमी है। 69 शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई और सर्वोदय विद्यालयों में भी पद खाली हैं। पुलिस विभाग में भी कई पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की सरकार जुमलेबाज सरकार है।

इंडिया गठबंधन का दावा

कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता इंतजार कर रही है। आने वाली इंडिया गठबंधन की सरकार नौकरियों की बहार लेकर आएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर युवाओं को बेरोजगार रखने का आरोप लगाया और कहा कि पुराने वादे अधूरे छोड़कर नए वादे किए जा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने भी सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सीएम को जवाब देना चाहिए कि साढ़े नौ साल से युवाओं को बेरोजगार क्यों रखा। अब देखेंगे कि वे अपना वादा कैसे पूरा करते हैं।

AIMIM का भी निशाना

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि सरकार सिर्फ रोजगार के नाम पर लफ्फाजी करती है। उन्होंने चुनौती दी कि पिछले नौ साल में कितने लोगों को रोजगार दिया, उसका आंकड़ा जारी करें। एक लाख नौकरियां कहां से देंगे?

महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा

शादाब चौहान ने कहा कि सरकार रोजगार देने और देश की प्रगति का दावा करती है, लेकिन महंगाई से लोग परेशान हैं। भुखमरी की स्थिति बन रही है। छात्र पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर चिंतित हैं। युवा बेरोजगार हैं और रोजगार के अवसर नहीं हैं। सरकार सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही है।