जनता दर्शन में मड़ियाव थाना क्षेत्र के एक राजमिस्त्री वृद्धावस्था पेंशन की फरियाद लेकर आए थे, जिस पर मुख्यमंत्री ने नियमसंगत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा, आरटीई, खेत की पैमाइश, आवास, चकरोड, खेतों में कब्जा, बिजली कनेक्शन समेत अन्य शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनके समाधान का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।