27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा ने एक जिला एक माफिया किया तैयार, CM योगी ने विधानसभा में कही ये 5 बड़ी बातें

CM Yogi Adityanath ने विधानसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। CM Yogi ने पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 1 Mar 2023, 5:45 PM IST

CM Yogi Adityanath in Vidhansabha

CM Yogi Adityanath

Uttar Pradesh विधानसभा में CM Yogi Adityanath ने बजट पर चर्चा की। साथ ही विपक्ष पर निशाना भी साधा। Ramcharitmanas Controversy से लेकर माफियाओं के बढ़ते आतंक पर विपक्ष के हर आरोप का जवाब दिया।

CM Yogi Adityanath ने कहा, “तुलसीदास ने समाज को जोड़ने का काम किया है। चौपाइयों की सही व्याख्या होनी चाहिए।” CM Yogi adityanath ने रामायण की एक चौपाई का जिक्र करते हुए कहा, अवधी में ताड़ने का सही अर्थ देखना होता है, लेकिन आज सब अपने हिसाब से ग्रंथों की व्याख्या कर रहे हैं। रामचरितमानस की रचना जिस कालखंड में हुई, तब महिलाओं की स्थिति क्या थी ये किसी से छिपा नहीं है।”

पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था- CM Yogi
CM Yogi Adityanath ने कहा, “पार्टी ने जो वादे किया है उसे निभाया है। 130 संकल्प में से 110 संकल्पों के लिए रुपए की व्यवस्था की गई। इसके लिए 64 हजार 700 करोड़ राशि प्रस्तावित की है। पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी। पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था। उत्तर प्रदेश बनेगी 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी है।”

CM Yogi ने समझाया ODOP का मतलब
CM Yogi Adityanath ने कहा, “ODOP यानि One District One Product ने MSME यानि Ministry of Micro, small and Medium Enterprises को नया रूप दिया है। पिछली सरकार ODOP तो नहीं दे पाई, लेकिन वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया जरुर दे दिया।” आगे पढ़ें CM Yogi के भाषण की 5 बड़ी बातें।