1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या मामले में आया एेसा मोड़, आनन-फानन में सीएम योगी ने बुलाई बैठक

अयोध्या मामला में आया एेसा मोड़, तुरंत सीएम योगी ने लिया बैठक करने का फैसला..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 24 Nov 2018, 1:03 PM IST

yogi

अयोध्या मामला में आया एेसा मोड़, तुरंत योगी ने लिया बैठक करने का फैसला

अयोध्या. रामनगरी में जय श्री राम के नारों की गूंज लगातार तेज होती जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू की होने वाली धर्मसभा को लेकर पूरा माहौल गरमा चुका है। एेसा दावा किया जा रहा है कि लाखों की संख्‍या में राम भक्त अयोध्या में मौजूद रहेंगे। इसको देखते हुए अयोध्‍या की स्थिति पर बातचीत करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम 8 बजे अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक के तहत अयोध्‍या की मौजूदा स्थिति पर चर्चा किया जाएगा। बता दें कि शिव सैनिकों का अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी है। अभी तक देखा जाए तो लगभग तीन हजार से ऊपर लोग अयोध्या पहुंच चुके है।


जानकारी हो कि शिवसेना का अयोध्‍या में कार्यक्रम है, जिसमें पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे आज पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों शिवसैनिक ट्रेन और अन्य साधनों से अयोध्या पहुंचने लगे हैं। अयोध्या में किसी तरह का बवाल न हो इसके लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम

शहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी एडीजी स्तर के पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। इसके अलावा 3 एसएसपी, 10 एएसपी, 21 डीएसपी, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबल, PAC की 42 कंपनी, आरएएफ की 5 कंपनी, एटीएस कमांडो को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।