27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधान परिषद में बोले योगी-जाति, मत और मजहब नहीं देखा, हर घर पहुंचाया सरकारी योजनाओं का लाभ

UP Budget सत्र 2023: सीएम योगी विधान परिषद में कहा जाति, मत और मजहब से ऊपर उठकर हमने विकास कार्य और योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sakshi Singh

•

Updated: 2 Mar 2023, 3:15 PM IST

vidhan_parishad.jpg

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को यूपी बजट सत्र 2023 पर चर्चा के दौरान विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल हुए। उन्होंने बजट चर्चा पर सरकार की उपलब्धियों को बताया।

सीएम योगी ने कहा क‌ि एक बदला हुआ उत्तर प्रदेश, एक नया उत्तर प्रदेश पीएम मोदी के मार्गदर्शन से आज जिस गति के साथ आगे बढ़ रहा है, वह आम जनमानस के मन में एक नया विश्वास पैदा करता है। हमने आने वाली पीढ़ी का जाति, मत और मजहब नहीं देखा। इससे ऊपर उठकर हमने विकास कार्य और योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। भावी पीढ़ी के भविष्य को अच्छा बनाना हमारा दायित्व है।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने में हमें सफल
सीएम योगी ने कहा क‌ि प्रदेश में पिछले 6 सालों में प्रति व्यक्ति आय दोगुना करने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने में हमें सफलता प्राप्त हुई है। हर वर्ष का बजट निश्चित थीम के साथ प्रस्तुत किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट ₹6.90 लाख करोड़ से अधिक का प्रस्तुत किया गया है। यह प्रदेश की विस्तार को बताता है।

आज देश व दुनिया में कहीं भी प्रदेश का नौजवान जाता है तो उसे सम्मान की निगाहों से देखा जाता है। वह गर्व के साथ कहता है...'मैं भारत के हृदय स्थल उत्तर प्रदेश से हूं।"

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास' का मंत्र दिया था। यह उत्तर प्रदेश सरकार की सफलता और प्रदेश की 25 करोड़ की जनता की भावनाओं को जोड़ते हुए आगे बढ़ाने का एक अभियान है।


सीएम योगी ने विधान परिषद में यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 की भी चर्चा की। उन्होंने कहा क‌ि यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 में प्राप्त 35 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव केवल NCR तक सीमित नहीं हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए लगभग 10 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। बुंदेलखंड के लिए 4.29 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले हैं। पहले उत्तर प्रदेश के लिए 'इन्वेस्टर्स समिट' प्रदेश से बाहर दिल्ली या मुंबई में होते थे।

लगातार 'Team UP' मेहनत करती रही है
सीएम योगी ने कहा क‌ि पिछले 6 सालों से लगातार यापी की टीम मेहनत करती आ रही है। आज प्रदेश के पास बेहतर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति है। बेहतर कनेक्टिविटी है। एक्सप्रेस-वे व हाईवे हमारे पास हैं। रेल व एयर का बेहतर नेटवर्क है।


भूमाफियाओं से मुक्त कराया अवैध कब्जे की जमीन
सीएम योगी ने कहा क‌ि एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बनाकर 64 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि माफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त कराकर लैंड बैंक तैयार किया गया है। हमें गौरव की अनुभूति होती है कि उत्तर प्रदेश आज 'रेवेन्यू सरप्लस स्टेट' है।