
CM Yogi ND Tiwari
लखनऊ. सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। सूचना मिलते ही उन्होंने एनडी तिवारी के पुत्र से बात भी की। आपको बता दें कि लंबी बीमारी के चलते आज एनडी तिवारी का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके बाद हर ओर से उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। राज्यपाल राम नाईक, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सेक्युलर मोर्चा संयोजक शिवपाल सिंह यादव समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है। वहीं आज सीएम योगी ने एनडी तिवारी के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की है।
एनडी तिवारी के पुत्र से की सीएम ने बात-
सूचना मिलते ही सीएम योगी ने बड़े ही भावुक मन से एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर से दूरभाष पर बात की व शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने उनके पुत्र को खुद की संभालने को कहा व इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने की बात कही। उन्होंने एनडी तिवारी को याद करते हुए कहा कि यूपी के विकास और समृद्धि के लिए उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए हैं।सौम्य और मृदुभाषी एनडी तिवारी एक कुशल प्रशासक होेने के साथ-साथ संसदीय परम्पराओं के ज्ञाता थे।
यूपी में रहेगा दो दिनों का राजकीय शोक-
इसी के साथ सीएम योगी ने 20 व 21 अक्टूबर को यूपी में राजकीय शोक की घोषणा की है। सीएम योगी के अनुरोध पर उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा दिल्ली जाकर नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ 20 अक्टूबर, 2018 को लखनऊ लाएंगे। एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर 20 अक्टूबर, 2018 को विधान भवन में अन्तिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा जाएगा।
Published on:
18 Oct 2018 10:12 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
