27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Copper Rate Copper Price : घरेलू बाजार में तांबे के भाव में मामूली बढ़ोतरी, जानें आज के Copper Price

Copper Rate Copper Price : घरेलू हाजिर बाजार में Copper Price में एक बार फिर तेजी, 713 पर पहुंचे Copper Rate

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

lokesh verma

Sep 24, 2021

photo6192676713335467403.jpg

लखनऊ. Copper Rate Copper Price - घरेलू वायदा बाजार में सौदों की कमी के चलते Copper Price में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। गुरुवार 23 सितंबर को जहां बाजार में Copper Rate 710.80 रुपये प्रति किलोग्राम थे। वहीं, शुक्रवार 24 सितंबर को हल्की तेजी के साथ Copper Price 713 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में Copper Rate आज 713 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। कमोडिटी के जानकारों का कहना है कि फिलहाल इसी तरह कुछ दिन और उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से तांबा (Copper) की मांग घरेलू वायदा बाजार में कम होने के कारण दामों में लगातार गिरावट हो रही है। जबकि जुलाई और अगस्त में मांग बढ़ने के बाद Copper Rate में तेजी दिखाई दी थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई में Copper Price सबसे उच्चतम स्तर 765.74 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे। वहीं, अगस्त में Copper Rate घटकर 737.69 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर तक पहुंचे थे। इसके बाद से Copper Price में लगातार गिरावट हो रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) के अनुसार, 20 अगस्त 2021 को Copper Rate 686.91 रुपये प्रति किलोग्राम यानी सबसे न्यूनतम स्तर तक पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- Gold Rate Today : चांदी असली है या नकली अनाज के दानों से करें पहचान, जानें आज सोने के भाव

Copper Price Last 10 Days

23 सितंबर 710.80

22 सितंबर 699.59

21 सितंबर 706.50

20 सितंबर 717.45

19 सितंबर 695.50

18 सितंबर 717.29

17 सितंबर 725.55

16 सितंबर 729.00

15 सितंबर 722.00

14 सितंबर 728.35

Copper Rate में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव

बता दें कि वायदा बाजार के एक्सपर्ट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में पहले से ही Copper Rate में गिरावट की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि घरेलू बाजार में डिमांड घटने के चलते सटोरियों के सौदों में कटौती हुई है। इसलिए बाजार में Copper Price में लगातार गिर रहे हैं। Copper Rate में फिलहाल इसी तरह गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today : डीजल हुआ महंगा पेट्रोल की कीमत स्थिर, जानें लखनऊ में आज का रेट