script

Petrol Diesel Price Today : डीजल हुआ महंगा पेट्रोल की कीमत स्थिर, जानें लखनऊ में आज का रेट

locationलखनऊPublished: Sep 24, 2021 09:37:37 am

– Lucknow Petrol Diesel Price Today – लखनऊ में शुक्रवार 24 सितम्बर 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानें

Petrol Diesel Price Today : आश्चर्य... पेट्रोल डीजल की कीमतें पांचवें दिन भी स्थिर, जानें लखनऊ में आज का रेट

Petrol Diesel Price Today : आश्चर्य… पेट्रोल डीजल की कीमतें पांचवें दिन भी स्थिर, जानें लखनऊ में आज का रेट

लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 24 september करीब 20 दिनों के बाद अचानक तेल कम्पनियों ने डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी। राजधानी लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में 24 सितंबर को पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए है, जबकि डीजल की कीमतों में लगभग 21 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। राजधानी लखनऊ (Know today rate in Lucknow) में शुक्रवार 24 सितम्बर को पेट्रोल का दाम 98.30 रुपए/लीटर और लखनऊ में डीजल का 24 सितम्बर को भाव 89.23 रुपए/लीटर है। पेट्रोल डीजल की कीमतें आज 20वें दिन (20th days stable) थोड़ा सा हेर फेर रहा।
पेट्रोल की कीमत आज Lucknow Petrol Price Today 24 september 2021 :- 20 दिन गुजर गए पर पेट्रोल की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं आया है। लखनऊ में 24 सितम्बर को पेट्रोल की कीमत 98.30 रुपए/लीटर दर्ज की गई है। 1 सितम्बर को सबसे अधिक पेट्रोल का रेट 98.40 रुपए/लीटर दर्ज किया गया था। अगस्त में पेट्रोल की कीमतें इस कदर बढ़ रहीं थी कि लग रहा था कि पेट्रोल अब 100 रुपए प्रति लीटर बिक ही जाएगा।
डीजल का रेट आज Lucknow Diesel Price Today 24 september 2021:- लखनऊ में आज 24 सितम्बर को 20वें दिन जाकर डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। डीजल के रेट में करीब 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। डीजल का दाम 89.23 रुपए/लीटर हैं। सितम्बर में लखनऊ में डीजल के रेट में 14 पैसे की गिरावट आई है। वैसे अगस्त माह में 17 अगस्त को डीजल की कीमत सबसे अधिक 90.24 रुपए/लीटर पहुंच गई थी।
क्या है रेट? :- अपने शहर के पेट्रोल डीजल का भाव मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसेज भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें।

ट्रेंडिंग वीडियो