scriptCoronavirus new cases in Uttar Pradesh | यूपी में फिर गहराया कोरोना का संकट, तेजी से बढ़ रहे एक्टिव केस, 24 घंटे में मिले 1368 नए मरीज | Patrika News

यूपी में फिर गहराया कोरोना का संकट, तेजी से बढ़ रहे एक्टिव केस, 24 घंटे में मिले 1368 नए मरीज

locationलखनऊPublished: Mar 30, 2021 08:06:32 am

यूपी में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का संकट गहराता जा रहा है।

यूपी में फिर गहराया कोरोना का संकट, तेजी से बढ़ रहे एक्टिव केस, 24 घंटे में मिले 1368 नए मरीज
यूपी में फिर गहराया कोरोना का संकट, तेजी से बढ़ रहे एक्टिव केस, 24 घंटे में मिले 1368 नए मरीज

लखनऊ. यूपी में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का संकट गहराता जा रहा है। मौसम बदलने के साथ ही कोविड का प्रकोप भी बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना के 1368 नए मरीज मिले, जबकि पांच संक्रमितों की मौत भी हो गई। जिसके बाद प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 8,669 हो गई है। कोरोना संक्रमितों में राजधानी लखनऊ के सबसे ज्यादा 499 मरीज 24 घंटों के दौरान मिले हैं। वहीं मरने वालों में भी दो लखनऊ के हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में जैसे ही जांच बढ़ी, मरीजों की संख्या भी एकाएक बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,19,075 लोगों की जांच की गई।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.