4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ का असर दिखेगा असर, बोले मौसम वैज्ञानिक

Cyclonic Storm: लखनऊ सहित कई जिलों में सुबह से ही हो रही बारिश, तेज हवाओं ने 'मिगजॉम' का दिखाया असर , 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती हवाओं का दबाव बना।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 4 Dec 2023, 9:18 AM IST

लखनऊ सहित पश्चिमी जिलों, प्रदेश के पूर्वी में गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश

लखनऊ सहित पश्चिमी जिलों, प्रदेश के पूर्वी में गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश

Cyclonic Storm Alert: :लखनऊ आंचलिक के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पिछले 6 घंटों के दौरान चक्रवात 'मिगजॉम' की रफ्तार 17 से घटकर 11 किमी प्रति घंटा दर्ज की गयी। यह बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और रविवार को अपराह्न 2.30 बजे उसी क्षेत्र में केंद्रित था। 4 दिसम्बर को इसके दक्षिण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तट से होते हुए,मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने के आसार हैं।

यह भी पढ़े : Video: घमंडी गठबंधन का अहंकार खत्म हुआ -अरुण राजभर

इसके बाद यह वहीं से उत्तर की ओर लगभग समानांतर और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब बढ़ेगा और 5 दिसंबर की दोपहर को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इससे हवा की गति 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दो दिनों के मौसम का रिकॉर्ड तापमान

आंचलिक मौसम केन्द्र के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान 24.6 डिग्री से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ। उरई में दिन का तापमान 24.6 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। बहराइच में दिन का तापमान 32 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर था।

यह भी पढ़े : IMD Alert: काले बादल और झमाझम बारिश ने बढ़ा दी ठंडक, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

शनिवार रात को तापमान 9.4 डिग्री और 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ। मुजफ्फरनगर में रात का तापमान 9.4 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। कानपुर व प्रयागराज में रात का तापमान 18 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस ऊपर था।
--

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश