4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा का अखिलेश पर हमला, कहा – बचकानी बातों से बचें, भ्रम न फैलाएं

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग पर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाये हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 30 May 2018, 12:05 PM IST

Akhilesh yadav

भाजपा का अखिलेश पर हमला, कहा - बचकानी बातों से बचें, भ्रम न फैलाएं

लखनऊ. बैलेट पेपर से चुनाव कराने की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग पर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाये हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें बचकानी बातों से बचना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि चुनाव सरकार नहीं कराती है, बल्कि चुनाव आयोग कराता है और चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था है। अब ऐसे में या तो वह भ्रम फैला रहे है या उनकी समझ कम है। जिस चुनावी प्रक्रिया से वह स्वयं मुख्यमंत्री बने उसी प्रक्रिया का विरोध हार की जिम्मेदारी से बचना मात्र है।

सबको मिले मतदान का अधिकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो भी लोग मतदान से वंचित रहे हैं, उनका विधिक आधार पर मतदान सुनिश्चित होना चाहिए। डॉ पाण्डेय ने कहा कि सरकारी बंगले का मोह अखिलेश से छूट नहीं रहा और वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विपरीत जा रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव सहित तमाम विपक्ष चुनावी नतीजों से पूर्व ईवीएम पर दोषारोपण सहित तमाम बहानेबाजियों से रक्षात्मक वातावरण तैयार कर रहा है, जिससे नकारात्मक चुनावी परिणामों के प्रभाव से स्वयं को बचा सकें। विपक्ष द्वारा ईवीएम पर आरोप लगाने पर आमजन भी विपक्ष का मखौल उड़ाता है।

बंगला न छोड़ने पर साधा निशाना

डॉ पाण्डेय ने कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवाद की राजनीति ने हासिए पर धकेल दिया है। सतत हार के बबंडर ने एक दूसरे के धुर विरोधियों को अस्तित्व रक्षा में एक टीले पर खड़ा कर दिया है। समाजवाद, पिछड़े, गरीब, दलितों की हमदर्दी का ढोल पीटने वाले लोग सरकारी बंगलों के ऐशो आराम को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाबजूद छोड़ने में आनाकानी कर रहे है।

विपक्ष पर प्रदेश को बदहाल करने का आरोप

डॉ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की लोकतंत्र में पूर्ण आस्था है और मजबूत तथा प्रभावी लोकतंत्र के लिए भाजपा संकल्पित है। भाजपा की राजनीति देश में गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, सामाजिक असमनानता, अस्पृश्यता, के विरूद्ध है और कांगे्रस-सपा-बसपा सहित पूरा विपक्ष भाजपा के विरूद्ध है। सपा-बसपा व कांग्रेस ने विगत पन्द्रह वर्षो में प्रदेश के भाग्य में बदहाली लिख दी थी। गुण्डे, अपराधियों, मनचलो और माफियाओं के भय से प्रदेश का जनमानस डरा और सहमा हुआ था। योगी सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश