
E shram Card बनवाने के लिए उत्तर प्रदेश में श्रमिकों में होड़ लगी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ई श्रम कार्डधारकों को हर माह 500 रुपये देने की घोषणा के बाद यहां पर ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिकों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। वहीं देशभर में अब तक 15.30 करोड़ से अधिक लोग ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। आइये हम आपको बताते हैं कि ई श्रम कार्ड (E Sharam Card ) को कौन लोग बनवा सकते हैं और इससे क्या फायदे मिलेंगे व ई श्रम कार्ड के लिए किस प्रकार रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता और क्या शर्तें है, इन सबकी जानकारी हम आपको पूरे विस्तार के साथ दे रहे हैं।
देशभर में 15 करोड़ से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
ई श्रम कार्ड के लिए देशभर में अभी तक 15.30 करोड़ से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ई-श्रम कार्ड (E Sharam Card) के सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश में किये गये हैं। सीएम योगी की ई-श्रम कार्ड धारकों को 500 रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा के बाद रोजाना लाखों लोग इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। यूपी में अब तक करीब 5 करोड़ लोग ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वहीं पूरे देश में यह संख्या 15 करोड़ के पार कर गई है। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अब तक देशभर में 15.31 करोड़ से अधिक श्रमिकों के पास ई-श्रमिक कार्ड पहुंच चुका है।
ई श्रम कार्ड बनवाने से ये फायदे मिलेंगे
ई-श्रम कार्ड बनवाने पर व्यक्ति को 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा मिलता है। इसके तहत दुर्घटना से हुई मृत्यु अथवा स्थायी रूप से विकलांग होने पर दो लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख रुपए की अनुदान राशि मिलती है। ई-श्रम कार्ड बनवाने पर यूपी में 500 रुपए प्रति महीने दिए जाने की घोषणा की गई है। ई-श्रम कार्ड से आने वाले समय में सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा। ई-श्रम कार्ड से भविष्य में पेंशन की सुविधा का लाभ मिल सकता है। ई-श्रम कार्ड से महंगे इलाज में आर्थिक सहायता मिलती है। ई-श्रम कार्ड से मातृत्व लाभ के तहत अगर कोई गर्भवती महिला कर्मचारी काम करने में असमर्थ है तो उसका और उसके बच्चों के भरण-पोषण और रखरखाव के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी। ई-श्रम कार्ड से घर बनाने के लिए धनराशि का लाभ मिल सकता है। ई-श्रम कार्ड से बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिलती है। ई-श्रम कार्ड से कौशल उन्नयन के लिए वित्तीय सहायता मिल सकती है।
ये कामगार बनवा सकते हैं ई श्रम कार्ड
ई श्रम कार्ड कोई भी व्यक्ति जो छोटा-मोटा काम करता है वे बनवा सकता है। इसमें ट्यूशन पढ़ाने वाला, घरों में काम करने वाले लोग, कुक, सफाई कर्मचारी, गार्ड, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्जी, बढ़ई, प्लम्बर, बिजली वाला (इलेक्ट्रीशियन), पोताई वाला (पेंटर), टाइल्स वाला, वेल्डिंग वाला, खेती वाले मजदूर, नरेगा मजदूर, ईंट भट्टा के मजदूर, पत्थर तोडऩे वाले, खदान मजदूर, फाल्स सीलिंग वाला, मूर्ती बनाने वाले, मछुवारा, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला आदि अंसगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग बनवा सकते हैं।
इन शर्तों का पालन जरूरी
ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपकी की आयु 16 वर्ष से अधिक और 60 साल से कम होनी चाहिए, कामगार इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करता हो। इसके अलावा यदि कामगार ईपीएफओ और ईएसआईसी का सदस्य है तो भी वह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकता है।
इन दस्तावेजों का होना जरूरी
ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड, आवेदन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर, जो आधार कार्ड से लिंक हो, आवेदन करने वाले व्यक्ति का बैंक खाता विवरण दर्ज करना होगा। ई-श्रम कार्ड के लिए आप तीन तरह से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ई-श्रम पोर्टल (eshram.gov.in) के माध्यम से सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सामान्य सेवा केंद्रों (एसएससी) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिलों व उपजिलों में राज्य सरकार के क्षेत्रीय कार्यालयों के द्वारा भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इन नियमों का करना होगा पालन
1- ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाएं। होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें।
2- नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइन नंबर पर ओपीटी आएगा। इसे दर्ज करें।
3- इससे पंजीकरण पेज खुल जाएगा। आवेदन फॉर्म को पूरा भरना होगा। मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंत में फॉर्म को सब्मिट कर दें।
4- इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अंकों को ई-श्रम कार्ड जारी हो जाएगा। ई-श्रम कार्ड सें संबंधित अधिक जानकारी के लिए इसकी हेल्पलाइन नंबर- पंजीकरण के लिए सरकार ने 14434 टोल फ्री नंबर भी रखा है। इस पर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।
Published on:
01 Jan 2022 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
