
भीम ऐप, गूगल पे, फोनपे, पेटीएम, अमेज़न पे पर अब आसान भुगतान
UP Electricity Mobile Bill Payment: योगी सरकार की डिजिटल भारत को बढ़ावा देने की पहल के तहत उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने मोबाइल ऐप के माध्यम से बिजली बिल भुगतान की प्रक्रिया को और अधिक सरल बना दिया है। अब उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल के भुगतान के लिए डिस्कॉम के स्थान पर यूपीपीसीएल और अपने जिले का नाम चयन करना होगा।
इस नई व्यवस्था से बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान में अधिक सुगमता मिलेगी। पहले जहां उपभोक्ताओं को अलग-अलग डिस्कॉम (डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों) का चयन करना पड़ता था, वहीं अब केवल यूपीपीसीएल और जिले का चयन करने की सुविधा दी गई है।
भीम ऐप, गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और अमेज़न पे जैसे डिजिटल भुगतान प्लेटफार्मों पर ऑनलाइन बिल भुगतान करने के लिए उपभोक्ताओं को अब केवल यूपीपीसीएल और अपने जिले का नाम चुनना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को अपनी खाता संख्या दर्ज करनी होगी, जिससे तुरंत भुगतान हो सकेगा।
पूर्व में उपभोक्ताओं को डिस्कॉम का चयन करना पड़ता था, जिसमें गलती की संभावना बनी रहती थी। यदि उपभोक्ता गलत डिस्कॉम चुन लेते थे, तो भुगतान में देरी या अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को दूर करने के लिए यूपीपीसीएल ने यह नया परिवर्तन किया है, जिससे उपभोक्ता सीधे अपने जिले के आधार पर भुगतान कर सकेंगे।
यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे विभिन्न मोबाइल ऐप्स पर भी लागू कर दिया गया है। वर्तमान में उपभोक्ताओं के लिए पुरानी और नई दोनों व्यवस्थाएँ उपलब्ध हैं ताकि वे नई प्रक्रिया को आसानी से अपना सकें।
यूपीपीसीएल ने स्पष्ट किया है कि अगले महीने से केवल नई व्यवस्था ही मान्य होगी। इससे उपभोक्ताओं को भुगतान में और अधिक सहूलियत मिलेगी। यूपीपीसीएल का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता डिजिटल भुगतान के इस नए तरीके को अपनाएँ और किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें।
उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान लगातार डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने पर है। यूपीपीसीएल द्वारा की गई इस पहल से न केवल बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि डिजिटल पेमेंट को भी नया बढ़ावा मिलेगा। यूपी सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सभी नागरिकों को डिजिटल लेन-देन की ओर प्रोत्साहित करना और कैशलेस अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
3 Apr 2025, 7:31 PM IST
Published on:
3 Apr 2025, 7:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश




