31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार में मिल रहे नकली आधार कार्ड, कहीं आपका तो नहीं, ऐसे करें पहचान

Aadhaar Card : आधार कार्ड अब लोगों के लिए बहुत जरूरी है। सिम लेना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो, हर काम में आधार कार्ड जरूरी है। कुछ लोग चंद पैसों के लिए नकली आधार कार्ड बना रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 30 Mar 2023, 6:39 PM IST

Aadhaar Card News

आधार कार्ड अब लोगों के लिए बहुत जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा लोगों को आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। इनमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है और इसके अलावा हर एक कार्ड में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर भी होता है। सिम लेना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो, हर काम में आधार कार्ड जरूरी है।

चंद पैसों के लिए बनाए जा रहे नकली आधार कार्ड
इन सबके बीच कुछ लोग चंद पैसों के लिए लोगों के नकली आधार कार्ड बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं है। तो चलिए एक ऐसा तरीका जानते हैं जिससे आप घर बैठे ही इसका पता लगा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं असली और नकली आधार कार्ड की कैसे पहचान कर सकते हैं।

असली है आधार या फिर नकली, यूं पता लगाइए

अगर आपको भी ये जानना है कि आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली, तो आप इसका पता मिनटों में लगा सकते हैं

1. इसके लिए आपको पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in या इस आधिकारिक resident.uidai.gov.in/verify लिंक पर जाएं।

यह भी पढ़ें : आठ साल से स्कूल में अंधेरा, नल से आ रहा खारा पानी, ‌क्या सो रहे अफसर?

2. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी। यहां आपको 'My Aadhaar' वाले सेक्शन में जाना है। इस सेक्शन में जाने के बाद 'Aadhaar Verify' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आपको 'Aadhaar Number' पर क्लिक करें। अब आपको सामने खुले बॉक्स में अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करना है। फिर आखिर में आपको 'Verify' वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

यह भी पढ़ें : ब्रिटिश की प्रदर्शनी में दिखेगा बांदा के गुलाबी गैंग का डंडा, जानिए क्यों बना खास?

4. अब आपके सामने स्क्रीन पर आपके आधार कार्ड का स्टेटस आ जाएगा। अगर स्क्रीन पर 'Operational' लिखा हुआ आया है, तो यानी आपका आधार नंबर मौजूद है। जबकि अगर आधार कार्ड नकली होगा तो यहां 'Invalid Aadhaar Number' लिखा आएगा।