29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश सरकार को तत्काल लेना बड़ा ये बड़ा फैसला, चार बड़े अधिकारियों के किए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

-प्रदेश सरकार ने चार पुलिस अफसरों के तबादले कर दिए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 16 Jul 2019, 2:56 PM IST

cm yogi

प्रदेश सरकार को तत्काल लेना बड़ा ये बड़ा फैसला, चार बड़े अधिकारियों के किए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

जालौन. अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार तबादले किए जा रहे हैं जिससे अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके। इसके तहत मंगलवार को प्रदेश सरकार ने चार पुलिस अफसरों के तबादले कर दिए है। इस क्रम में प्रतापगढ़ व जालौन के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। अभिषेक सिंह को प्रतापगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अभी तक पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ के रूप में तैनात थे।

यह भी पढ़ें- देर रात सीएम योगी ने जारी किया तबादलों की लिस्ट, बड़ा ऐलान करते हुए लिया ये फैसला

वहीं, डॉ. सतीश कुमार को पुलिस अधीक्षक जालौन नियुक्त किया गया है। जो कि अभी तक पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम लखनऊ पद पर तैनात थे। इसके अलावा अभी तक जालौन पुलिस अधीक्षक रहे स्वामी प्रसाद को पुलिस अधीक्षक विशेष जांच, लखनऊ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अब तक प्रतापगढ़ के एसपी के पद पर तैनात रहे एस आनंद को डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में बनेगी देश की पहली ये चीज, 700 करोड़ रुपए में होगी तैयार, कैबिनेट में होगा फैसला

पिछले कुछ समय में प्रदेश में बिजली व शिक्षा सहित अलग-अलग विभागों में अफसरों के तबादले किए गए हैं। यह सिलसिला अब भी जारी है।