8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीनियर्स ने जूनियर्स को दी ‘आर्य-इति’ फ्रेशर पार्टी, अरुणिमा सिन्हा भी पहुंची- देखिये तस्वीरें

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री विजेता पर्वतारोही अरूणिमा सिन्हा मौजूद रहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sudhir Kumar

•

Updated: 28 Oct 2016, 6:40 PM IST

aryakul group of colleges lucknow

aryakul group of colleges lucknow

लखनऊ. राजधानी के बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में विद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन सीनियर छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इसमें विद्यालय के सभी वर्षो एवं पाठ्यक्रमों के सीनीयर छात्र/छात्राओं ने मिलकर अपनी सहभागिता दर्ज करायी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री विजेता पर्वतारोही अरूणिमा सिन्हा मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के फार्मेसी, मैनेजमेन्ट एवं एजुकेशन विभाग के सभी छात्र/छात्राओं ने गायन, नृत्य एवं अन्य उत्कृष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रथम वर्ष के सभी छात्र/छात्रओं का स्वागत अन्य छात्र/छात्राओं द्वारा मुंह मीठा कराकर किया गया एवं सभी नवागत छात्र/छात्राओं को सीनीयर छात्र/छात्राओं ने उपहार दिये। कार्यक्रम का संचालन सिमरन अरोरा एवं मेघाचन्द्रा द्वारा किया गया।
aryakul group of colleges lucknow
नवागत छात्र-छात्राओं ने रैंप शो में भी अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया एवं निर्णायक मण्डल के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिये। कार्यक्रम में मिस्टर आर्य-इति (फ्रेशर) प्रकुल सिंह बी.जे.एम.सी विभाग एवं मिस आर्यइति (फ्रेशर) इरम आफरीन फार्मेसी विभाग, मिस्टर टैलेन्ट अमन बी.टी.सी विभाग एवं मिस टैलेन्ट प्रज्ञा मिश्रा बी.टी.सी विभाग एवं मिस्टर एलीगेन्ट शिवम ग्रोवर मैनेजमेन्ट विभाग एवं मिस एलीगेन्ट साफीन मैनेजमेन्ट विभाग को चुना गया।
aryakul group of colleges lucknow
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना एवं उनके सम्मुख दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रथम महिला एवरेस्ट विजेता अरूणिमा सिन्हा का स्वागत आर्यकुल कालेज के प्रबन्ध निदेशक सशक्त सिंह ने किया एवं आमंत्रित अतिथियों स्मृति सिंह (राज्य परियोजना अधिकारी, महिला सामाख्या), रेवा चौबे (राज्य सलाहकार, महिला सामाख्या) का स्वागत विद्यालय की ओर से अनिल त्रिपाठी एवं फार्मेसी विभागाध्यक्ष आदित्य सिंह द्वारा किया गया।
aryakul group of colleges lucknow
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन कृष्ण गोपाल सिंह, फार्मेसी विभाग के प्रधानाचार्य दुर्गेश मणी त्रिपाठी, डीन प्रो. आर. के. जौहरी, रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी, नेशनल कन्वेनर विशाल गोस्वामी, मैनेजमेन्ट विभाग की विभागाध्यक्ष अंकिता अग्रवाल, शिवभद्रा सिंह, स्तुति वर्मा एवं एच. आर. नेहा वर्मा के अतिरिक्त विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ मेम्बर्स भी मौजूद रहे।