9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर इस अफसर को केंद्र और राज्य सरकार पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, हुए निलंबित

फेसबुक पर केंद्र व राज्य सरकार की आलोचना करने पर श्रम विभाग के उपनिदेशक राजीव कुमार यादव को निलंबित किया गया

2 min read
Google source verification
facebook

सोशल मीडिया पर इस अफसर को केंद्र और राज्य सरकार पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, हुए निलंबित

लखनऊ. सोशल मीडिया पर राज्य और केंद्र सरकार की आलोचना करने वाले श्रम विभाग के उपनिदेशक राजीव कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए विशेष सचिव श्रम कृष्ण मोहन त्रिवेदी को जांच अधिकारी बनाया गया है।

प्रमुख सचिव श्रम और सेवायोजन सुरेश चंद्रा ने बताया कि फेसबुक पर राजीव कुमार यादव ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की थी। राज्य और केंद्र सरकार की आलोचना करना उप्र सरकारी कर्मचारी आचरण नियमवाली के उल्लंघन का दोषी माना गया है। इस वजह से उनपर अनुशासन को तोड़ने के लिए कार्रवाई की गयी है।

ये भी पढ़ें: छात्रा पूजा शुक्ला के समर्थन में आए अखिलेश यादव, भाजपा के खिलाफ दिया बड़ा बयान

निलंबन अवधि में मिलेगा आधा वेतन

सुरेश चंद्रा ने बताया कि निलंबन की अवधि में वह सेवायोजन मुख्यालय से संबंध रहेंगे। इस कारण उन्हें आधा वेतन दिया जाएगा। राजीव कुमार यादव को आधा वेतन इस शर्त पर मिलेगा कि इस दौरान वे की दूसरी नौकरी, व्यापार, वृत्ति या व्यवसाय नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें: अब ट्रेंड युवा ही करेंगे सीएम योगी की सुरक्षा, 40 साल से कम उम्र के फिट पुलिसकर्मियों की तलाश

नहीं मानी टिप्पणी करने की बात

राजीव यादव ने अपने निलंबन पर कहा कि अभी उन्हें इस संबंध में कोई आदेश या जानकारी नहीं दी गयी है। उन्होंने सरकार पर टिप्पणी करने की बात को गलत बताया और कहा कि मैं 3 साल से रेजगार मेले देख रहा हूं। हजारों लोगों को रोजगार दिलवा भी चुका हूं और 3 महीने में 3 रोजगार मेले लगवा चुका हूं। ऐसे में मैं क्यों सरकार की आलोचना करूंगा। निलंबन की बात पर टिप्पणी करने से मना कर उन्होंने कहा कि आदेश मिलेगा, तो सही मायनों और उचित माध्यम से जवाब दूंगा।

ये भी पढ़ें: 2019 चुनाव से पहले यूपी सरकार के मंत्रिमंडल में होगा बड़ा फेरबदल, अमित शाह की मौजूदगी में हो सकता है ऐलान