29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ground Breaking Ceremony 2: जानें किस-किस क्षेत्र में हुआ कितना निवेश

लखनऊ में रविवार को हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 65000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिससे तीन लाख युवाओं को रोजगार देने का दावा किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 28 Jul 2019, 5:35 PM IST

Ground Breaking Ceremony

Ground Breaking Ceremony

लखनऊ. लखनऊ में रविवार को हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 65000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिससे तीन लाख युवाओं को रोजगार देने का दावा किया जा रहा है। इनमें सर्वाधिक 19951 करोड़ रुपए का निवेश इलेक्ट्रानिक्स मैनुफेक्चरिंग सेक्टर में किया गया है। साथ ही आईटी सेक्टर भी विकसित होगा, जिसमें 3112 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। मतलब खूब सारे मोबाईल और इलेक्ट्रानिक्स की मेनूफेक्चरिंग के अड्डे अब यूपी में होंगे। इससे लगभग 1.70 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।

ये भी पढ़ें- डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने निर्माण निगम अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

पिछले साल इलेक्ट्रानिक्स और आईटी में हुआ था इतना निवेश-

वहीं पिछले साल हुई ग्राउंड ब्रेक्रिंग सेरेमनी में इस क्षेत्र के लिए आई कंपनियां भी 2.47 लाख युवाओं के लिए नौकरियों के द्वार खोलेंगी। पिछली बार आईटी व इलेक्ट्रॉनिक में 41,414 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। जिससे साफ है कि प्रदेश सरकार बैंगलौर व हैदराबाद की तरह यूपी को भी आईटी हब बनाने में ज्यादा अग्रसर है। मैन्यूफैक्चरिंग खाद्य प्रसंस्करण व रिन्यूवेएबल एनर्जी में भी अच्छा खासा निवेश किया गया है। साथ ही हाउसिंग (6402 करोड़), इंफ्रास्ट्रक्चर (7747 करोड़) और निर्माण (4921) जैसे क्षेत्रों में भी विकसित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- छेड़खानी की शिकयत लिखाने आई लड़की से दरोगा ने कहा "यह क्यों पहन रखा है, लोग तो समझेंगे ही"...

कहां कितने करोड़ का निवेश-
- बायो फ्यूल में 1657
- इलेक्ट्रानिक्स मैन्यूफैक्चरिंग में 19951
- खाद्य प्रसंस्करण में 5122
- हेल्थकेयर में 1100
- आतिथ्य में 1159
- हाउसिंग में 6402
- इंफ्रास्ट्रक्चर में 7747
- आईटी में 3112
- निर्माण में 4921
- फार्मा में 500
- पावर में 871
- रिन्यूवेएबल एनर्जी में 10630
- टेक्सटाइल में 1286