
holi 2022: ऐसे लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, इस दौरान इन उपायों से मिलेगा पुरानी बीमारियों से छुटकारा भी
Holika Dahan: होली के त्यौहार में अब महज़ 7 दिन और बचे हैं। लेकिन होली से पहले होलिका जलाने की परंपरा है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को किया जाएगा। जिसके अगले दिन यानि 18 मार्च 2022 को रंगों की होली खेली जाएगी। होलिका दहन की पूजा करते समय कुछ बातों का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कुछ लोगों को जलती होलिका नहीं देखनी चाहिए। इससे नुकसान हो सकता है। वहीं होलिका दहन के समय कुछ उपाय करने से हमें कई दिक्कतों से छुटकारा भी मिल जाता है। आइए सबसे जानते हैं होलिका दहन की पूजा का मुहूर्त और इस दौरान किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
होलिका दहन शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक नयी नवेली दुलहन या नवविवाहित स्त्रियों को होलिका की जलती हुई अग्नि को नहीं देखना चाहिए। इसके पीछे जो वजह बतायी गयी है उसके मुताबिक होलिका की अग्नि को लेकर माना जाता है कि इसमें पुराने साल को जलाया जा रहा है। होलिका की अग्नि को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए जिन महिलाओं की इस दौरान शादी हुई हो या नवविवाहित कन्याओं और स्त्रियों को होलिका की जलती हुई अग्नि को देखने से बचना चाहिए।
होलिका दहन में करें ये उपाय, दूर होंगी बीमारियां
होलिका दहन के दौरान कुछ छोटे-मोटे उपाय से हमारा स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। इसके लिए दाहिने हाथ में काले तिल के दाने लेकर मुट्ठी बना लें। फिर अपने सिर पर से 3 बार घुमाकर होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आपको अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। अगर आप अक्सर बीमार होते रहते हैं तो इस दिन 11 हरी इलायची और कपूर को आपको होलिका की अग्नि में डालना चाहिए है यह काफी शुभ होगा इससे बीमारी से मुक्ति मिलेगी।
पैसे की दिक्कत भी होती है दूर
पैसे की दिक्कतों को दूर करने के लिए चंदन की लकड़ी आपको होलिका की अग्नि में डालनी चाहिए। इसे दोनों हाथों से होलिका की अग्नि में डालें और प्रणाम करें। इससे धन संबंधी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।
नौकरी मिलने का उपाय
आपको नौकरी नहीं मिल रही है या कारोबार में दिक्कतें चल रही हैं तो इसके लिए एक मुट्ठी पीली सरसों लें। इसे अपने सिर पर से 5 बार घुमा लें और होलिका की अग्नि में डालें यह आपके लिए काफी शुभ साबित होगा।
विवाह में बाधा आ रही हो तो करें ये उपाय
विवाह में देरी या बाधा आ रही हैं तो बाजार से हवन सामग्री लाएं। इसमें घी मिक्स करें और अपने दोनों हाथों से होलिका की अग्नि में डालें। इससे विवाह में आने वाली दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
Published on:
11 Mar 2022 09:56 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
