27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के लाल का इंग्लैंड में धमाल, कुलदीप यादव पहुंचे नंबर 2 पर, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

यूपी के लाल भारतीय स्पिनर ने आज इंग्लैंड के नॉटिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में धमाल मचा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 12 Jul 2018, 9:22 PM IST

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav

लखनऊ. यूपी के लाल भारतीय स्पिनर कुलदीप ने आज इंग्लैंड के नॉटिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में धमाल मचा दिया। कुलदीप की फिरकी में अंग्रेज एक के बाद एक फंसते गए और देखते ही देखते उन्होंने 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना डाला, जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है। कुलदीप बाएं हाथ के पहले भारतीय स्पिन गेदबाज बने जिन्होंने इंग्लैंड में एक वन डे मैच में 6 विकेट लिए हों।

सोशल मीडिया पर हुए 2 नंबर पर ट्रैंड, किसी ने अखिलेश यादव पर कहा ये-

लखनऊ के पड़ोसी शहर कानपुर में जनमें कुलदीप जैसे-जैसे विकेट लेते गए वैसे ही वो सोशल मीडिया पर ट्रैंड करते हुए नंबर दो पर आ गए। इस युवा खिलाड़ी की गेंदबाजी के कायल सभी ट्विटराइट्स ने उन्हें बधाईयां दी। तो वहीं कई लोगों ने जोक्स के जरिए उनकी तारीफ की। एक नो ते यह भी लिख दिया कि "अगर जिंदगी आपको यादव दे, तो उसे कुलदीप यायव बनाईये, अखिलेश यादव नहीं।

Kuldeep Trend IMAGE CREDIT: Twitter

विराट ने किया था टी-20 के आखिर मैच में बाहर-

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले में कुलदीप ने 5 विकेट लिए थे, लेकिन अगले ही मैच में उनकी खूब धुनाई हुई, जिसकी वहज से तीसरे निर्णायक मैच में विराट ने कुलदीप यादव को मैच से बाहर कर दिया था। लेकिन आज फिर कप्तान विराट कोहली ने उनपर दांव लगाया। और कुलदीप ने कप्तान को निराश नहीं किया। उन्होंने वनडे का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए केवल 25 देकर 6 विकेट चटकाए।

इन बल्लेबाजों को कुलदीप ने किया आउट-
कुलदीप ने सबसे पहले जेसन रॉय को आउट किया। फिर उनकी जगह बल्लेबाजी करने आए जो रूट का उन्होंने शिकार किया। बेयरस्टो को भी कुलदीप ने जल्दी रफादफा किया। वहीं इंगलैंड की स्कोर थोड़ा सही हो ही रहा था कि 39वें ओवर में कुलदीप ने करिश्मा दिखाया और खतरनाक होते जा रहे बटलर को अपना चौथा शिकार बनाया। अपने आखिर ओवर में कुलदीप ने स्टोक्स और विले के रुप में पांचवा और छठां विकेट लिया।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग