11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे ने चलाई छठ स्पेशल ट्रेन, यूपी और बिहार के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी

छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Laxmi Narayan

Oct 23, 2017

Lucknow Railway News

लखनऊ. छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। ट्रेन संख्या 05531 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्‍ताहिक जनसाधारण स्पेशल दिनांक 29.10.2017 से 29.11.2017 तक प्रत्‍येक रविवार और बुधवार को सहरसा सुबह 06.15 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सुबह 09.20 आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी। इस अवधि में यह ट्रेन कुल 10 फेरे लेगी।

यह भी पढ़ें - यूएस-इण्डिया कॉन्क्लेव में जुटे अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधि, यूपी सरकार ने दिया इन्वेस्टमेंट का ऑफर

कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

वापसी में ट्रेन संख्या 05532 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा द्वि-साप्‍ताहिक जनसाधारण स्पेशल दिनांक 30.10.2017 से 30.11.2017 तक प्रत्‍येक सोमवार और बृहस्पतिवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 12.00 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन दोपहर 12.00 बजे सहरसा पहुँचेगी। इस अवधि में यह ट्रेन कुल दस फेरे लेगी। रास्ते में ये दोनों ट्रेनें बख्तियारपुर, मानसी, खगडि़या, हसनपुर रोड, समस्‍तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम, मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, सिसवा बाजार, कप्‍तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्‍ती, गोंड़ा, लखनऊ और कानपुर सेन्‍ट्रल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

यह भी पढ़ें - सीएम योगी जायेंगे ताजमहल देखने, आगरा से अजमेर के बीच बनेगा टूरिस्ट सर्किट

स्टेशनों पर रहेगी अफसरों की तैनाती

रेलवे ने इसके अलावा भी कई तरह के प्रबंध किये हैं। लखनऊ मंडल रेलवे के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि छठ पर्व के दौरान स्टेशनों पर भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। सभी प्रमुख स्टेशनों पर वरिष्ठ अफसरों की तैनाती रहेगी जो यात्री सुविधाओं की निगरानी करेंगे। इसके अलावा आरपीएफ और टिकट चेकिंग स्टाफ की विशेष संयुक्त टीमें बनाई गई हैं जो स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ पर नजर रखेगी। इसके अलावा यह टीम दलालों और असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी रखेगी। भीड़ को देखते हुए स्पेशल टिकट काउंटरों की भी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें - अमेरिकी कारोबारियों से बोले मंत्री - यूपी में चलती थी 100 करोड़ के ट्रांसफर-पोस्टिंग की इंडस्ट्री