16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी जायेंगे ताजमहल देखने, आगरा से अजमेर के बीच बनेगा टूरिस्ट सर्किट

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि ताजमहल हमारी शान है।आने वाले दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां जायेंगे।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Oct 23, 2017

Siddharth Nath Singh

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यूएस-इंडिया इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में बोलते हुए कहा कि प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधियों से उन्होंने इस क्षेत्र में निवेश के लिए योजना बनाने का अनुरोध किया। ताजमहल को लेकर चल रहे सियासी घमासान पर मंत्री ने कहा कि ताजमहल हमारी शान है। यह हमारे गर्व का कारण है और हमेशा रहेगा। अमेरिकी कंपनियों को यूपी में इन्वेस्टमेंट का ऑफर देते हुए मंत्री ने कहा कि हमारे यहां अतिथि देवो भव की परंपरा रही है।

प्रदेश में शुरू होंगी छोटी उड़ाने

मंत्री ने कहा कि मीडिया के एक वर्ग जानबूझकर यह विवाद पैदा किया। जिस बुकलेट के आधार पर ताज की उपेक्षा का आरोप लगाया वह बुकलेट ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में था जहां पर्यटन की संभावनाएं बढ़ाई जा सकती हैं। ताजमहल पहले से ही विकसित और प्रसिद्द पर्यटन स्थल है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में टूरिस्ट सर्किट और रिलिजियस सर्किट बनाने का काम चल रहा है। अयोध्या, वृन्दावन, वाराणसी, गोरखपुर जैसे धार्मिक स्थलों को जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में पंद्रह मंडलों से छोटे और सस्ते उड़ान सेवाओं की शुरुआत करने की कोशिश चल रही है।

ताज महल है यूपी की शान

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि ताजमहल हमारी शान है। इसके विकास के लिए सरकार काम कर रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां जायेंगे। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि आगरा को अजमेर से जोड़ने के लिए टूरिस्ट सर्किट बनाने का काम भी यूपी सरकार करेगी। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं, जिन पर सरकार काम कर रही है और इन्हें बढ़ावा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - अमेरिकी कारोबारियों से बोले मंत्री - यूपी में चलती थी 100 करोड़ के ट्रांसफर-पोस्टिंग की इंडस्ट्री

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग