31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुप्रीम कोर्ट के बाहर रेप पीड़िता के आत्मदाह मामले की जांच कराएगी योगी सरकार, बसपा सांसद पर लगाया था आरोप

घोषी से बसपा सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती ने बीते दिनों सर्वोच्च न्यायालय के बाहर अपने साथी के साथ आत्मदाह का प्रयास किया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 Aug 2021, 6:24 PM IST

investigative team formed in self immolation case in front of supreme court

CM yogi

लखनऊ. सुप्रीम कोर्ट के बाहर रेप पीड़िता द्वारा आत्मदाह की कोशिश मामले में योगी सरकार ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जांच टीम दो सप्ताह में शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी में आईपीएस आरके विश्वकर्मा व आईपीएस नीरा रावत शामिल हैं जो मामले से जुड़ी सभी एफआईआर और हर पहलू की जांच करेगी।

घोषी से बसपा सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती ने बीते दिनों सर्वोच्च न्यायालय के बाहर अपने साथी के साथ आत्मदाह का प्रयास किया था। इससे पहले दोनों ने फेसबुक लाइव किया था। फेसपुक लाइव में युवती ने वाराणसी के तत्कालीन एसएसपी रहे अमित पाठक, तत्कालीन सीओ भेलुपुर अमरेश सिंह बघेल, दरोगा संजय राय समेत एक न्यायाधीश पर भी बसपा सांसद को बचाने और उसे परेशान करने का आरोप लगाया था।

सीजेएम कोर्ट ने युवती के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट
वाराणसी की सीजेएम कोर्ट ने दो अगस्त को युवती के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। आरोप है कि युवती ने अलग-अलग मुकदमों में अपनी उम्र अलग-अलग दर्ज कराई है। मामले में कैंट थाने की पुलिस को युवती की तलाश थी।

सांसद अतुल राय की पत्नी ने दी थी आत्महत्या की चेतावनी
सांसद अतुल राय की बहन, पिता और वकील ने बीते दिनों प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पुलिस को ही सवालों के घेरे में खड़ा किया था। उन्होंने दावा किया कि युवती व उसके दोस्त के षड्यंत्र का पर्दाफाश करने से जुड़े सारे सुबूत पुलिस को दिए गए, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस दौरान सांसद की बहन ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो भाभी आहत्महत्या कर लेंगी। सांसद के परिजनों ने जेल में बंद मऊ सदर से विधायक मुख्तार अंसारी षड़यंत्र का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें : AAP सांसद ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- जन आशीर्वाद यात्रा बनी दुत्कार यात्रा