28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस पहली बार हुई 2 घंटे लेट, IRCTC प्रत्येक यात्री को देगा 250 रुपए मुआवजा

तेजस के लेट होने पर आईआरसीटीसी अपने प्रत्येक यात्री को मुआवजे के रूप में 250 रुपए देगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 20 Oct 2019, 4:01 PM IST

प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस पहली बार हुई 2 घंटे लेट, IRCTC प्रत्येक यात्री को देगा 250 रुपए मुआवजा

प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस पहली बार हुई 2 घंटे लेट, IRCTC प्रत्येक यात्री को देगा 250 रुपए मुआवजा

लखनऊ. हाल ही में 4 अक्टूबर को लॉन्च हुई देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस पहली बार शनिवार को दोनों तरफ से लगभग दो घंटे लेट हो गई। तेजस के लेट होने पर आईआरसीटीसी अपने प्रत्येक यात्री को मुआवजे के रूप में 250 रुपए देगा। लखनऊ से ट्रेन में लगभग 451 यात्री सवार हुए और नई दिल्ली से भी लगभग 500 यात्री सफर के लिए सवार हुए।

आईआरसीटीसी के लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (सीआरएम) अश्विनी श्रीवास्तव का कहना है कि हमने सभी यात्रियों के मोबाइल पर उनके मुआवजे के लिए एक लिंक भेजी दी है। जिस पर क्लिक करने से वे अपने मुआवजे के लिए आवेदन कर सकेंगे और ऐसा करने पर उन्हें तेजस के लेट होने पर उनका मुआवजा मिल जाएगा। तेजस एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की पहली निगमीकृत ट्रेन है, जिसका संचालन आईआरसीटीसी करता है। बता दें कि सरकार तेजस के बाद अब 150 ट्रेन और 50 स्टेशन प्राइवेट हाथों में सौंपने की तैयारी में है।

पहली बार ऐसा होगा कि यात्रा में देरी होने पर यात्रियों को मुआवजा दिया जा रहा है। तेजस शनिवार को लखनऊ से अपने निर्धारित समय सुबह 6.10 बजे के बजाय पहली बार लगभग 8.55 पर चली और नई दिल्ली दोपहर 12.25 बजे के बजाय 3.40 पर पहुंची। इसके बाद वह नई दिल्ली से दोपहर 3.35 बजे के बजाय शाम को लगभग 5.30 बजे चली। भारतीय रेलवे का कहना है कि रख-रखाव (मेंटीनेंस) में देरी होने के कारण तेजस ट्रेन को देरी हो गई थी। अपनी नियमित यात्रा पर रवाना होने से पहले हर ट्रेन में रख-रखाव किया जाता है। शनिवार को तेजस का रख-रखाव सुबह लगभग चार बजे शुरू किया जा सका क्योंकि लखनऊ स्टेशन पर मेंटीनेंस यार्ड में शंटिंग के दौरान एक कोच पटरी से उतर गया था।

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची तेजस एक्सप्रेस

दिल्ली से लखनऊ जा रही तेजस हाई स्पीड ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते उस समय बच गई। जब बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहे बाइक सवार ने ट्रेन को आता देख तो पटरी पर ही मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकला। तेजस की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस में बाइक को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष आरपीएफ ने बताया कि घटना देर रात की है। बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हाई स्पीड ट्रेन दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस कानपुर उन्नाव के बीच में दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। जब बंद फाटक के नीचे से क्रॉस कर रहे बाइक चालक पटरी पर पहुंचा कि उसे तेज रोशनी के साथ सीटी की आवाज सुनाई पड़ी। ट्रेन को नजदीक आता देख बाइक चालक मोटरसाइकिल को पटरी पर छोड़कर भाग निकला। तेज रफ्तार से आ रही हाईस्पीड ट्रेन तेजस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलती है रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन पहुंची मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आरपीएफ ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के बाद ट्रेन मौके से लखनऊ के लिए चली गई।