29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्या विवाह सहायता योजना में करें आवेदन, बेटी की शादी पर मिलेंगे 75 हजार रुपये

Kanya Vivah Yojana Scheme Details and Benefits- यूपी सरकार (UP Government) आर्थिक तंगी से जूझने वाले मजदूरों के लिए सौगात लेकर आई है। अक्सर पैसों के अभाव में गरीब वर्ग के लोग अपनी बेटी की शादी अच्छी तरह से नहीं कर पाते हैं। लोन चुका पाने में भी आधी जिंदगी निकल जाती है। लिहाजा ऐसे लोगों की मदद के लिए योगी सरकार ने कन्या विवाह सहायता योजना (Kanya Vivah Yojana) शुरू की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 6 Oct 2021, 9:07 AM IST

Kanya Vivah Yojana Scheme Details and Benefits

Kanya Vivah Yojana Scheme Details and Benefits

लखनऊ. Kanya Vivah Yojana Scheme Details and Benefits. यूपी सरकार (UP Government) आर्थिक तंगी से जूझने वाले मजदूरों के लिए सौगात लेकर आई है। अक्सर पैसों के अभाव में गरीब वर्ग के लोग अपनी बेटी की शादी अच्छी तरह से नहीं कर पाते हैं। लोन चुका पाने में भी आधी जिंदगी निकल जाती है। लिहाजा ऐसे लोगों की मदद के लिए योगी सरकार ने कन्या विवाह सहायता योजना (Kanya Vivah Yojana) शुरू की है। इसमें मजदूरों की बेटी की शादी के लिए 75 हजार रुपये देगी। इसमें पहले कपड़ा खरीदने के लिए दस हजार रुपये मिलेंगे। उसके बाद 65 हजार रुपये खाता में भेजा जाएगा। इससे इन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

सामूहिक विवाह में मदद

कन्या विवाह सहायता योजना के तहत विभाग 20 नवंबर को सामूहिक विवाह कराने जा रहा है। सामूहिक विवाह के तहत जो श्रमिक इच्छुक हैं वह विभाग से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते हैं। इसमें वर की आयु 21 वर्ष व वधू की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आवेदन के बाद विभाग सामूहिक विवाह कराएगा। सामूहिक विवाह के 15 दिन के अंदर श्रम विभाग द्वारा लड़की के पिता के बैंक खाते में एकमुश्त 65 हजार रुपये भेजा जाएगा। इसके पहले कपड़ा खरीदने के लिए दस हजार रुपये दिए जाएंगे।

कौन होगा पात्र

ऐसे श्रमिक जो उत्तर प्रदेश के निवासी हों और यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हों। साथ ही वह 100 दिन की सदस्यता अवधि पूरी कर चुका हो तथा उनका अंशदान अद्यतन जमा हो।

जरूरी दस्तावेज

- आयु प्रमाण पत्र

- सहमति पत्र, घोषणा पत्र

- परिवार रजिस्टर नकल की छाया प्रति

- दो फोटो

- राशन कार्ड की छाया प्रति

ये भी पढें: त्योहार के लिए शुरू हो रही यह ट्रेनें, मार्च 2022 तक चलेंगी यह ट्रेनें

ये भी पढें:मिनटों में बदलें आधार में लगी तस्वीर, क्षेत्रीय भाषा में भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड