8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सड़क के दोनों ओर यूटीलिटी डक बनाने पर किया विचार

केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सड़क के दोनों ओर यूटीलिटी डक बनाने पर किया विचार

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anil Ankur

Nov 13, 2018

keshav

केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सड़क के दोनों ओर यूटीलिटी डक बनाने पर किया विचार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में बन रही सड़कों के नियमित रखरखाव के लिये एक विस्तृत कार्य योजना बनायी जाए ताकि सड़कों को खराब होने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क बनाने से पहले पब्लिक यूटीलिटी से जुड़े समस्त पहलुओं पर विचार कर लिया जाए ताकि सड़क बनने के बाद पब्लिक यूटीलिटी के लिये सड़क को काटना न पड़े। मौर्य ने सुझाव दिया कि अधिक अच्छा हो यदि पब्लिक यूटीलिटी के कार्यों हेतु सड़क के दोनों ओर पब्लिक यूटीलिटी डक बना दिये जाए।

ओवर लोडिंग रोके जाने की दी सलाह

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ओवर लोडिंग के कारण सड़कें खराब हो रही हैं, अतः ओवर लोडिंग रोके जाने हेतु भी कार्य योजना बनाकर जरूरी एहतियाती उपाय किये जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्वच्छता हेतु जन जागरूकता के लिये स्लोगन लिखें जाए तथा जो सड़के स्वीकृत हुई हैं अथवा निर्माण कार्य जारी है उनके सम्बन्ध में सभी सूचनायें यथा विधानसभा क्षेत्र, मार्ग का नाम, स्वीकृत धनराशी, कार्य का ब्यौरा आदि अवश्य अंकित किया जाए ताकि जन सामान्य को कार्य के बारे में पूरी जानकारी रहे और कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ हो सके।

हर्बल मार्ग विकसित करने कि दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि प्रदेश से सभी आठ पिछड़े जिलों (चित्रकुट, बलरामपुर, बहराईच, सोनभद्र, श्रावस्ती, चन्दौली, सिद्धार्थनगर एवं फतेहपुर) को सड़कों के मामले में विकसित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्राथमिकता से कार्य कर मॉडल जिला के रूप में विकसित करें। मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो हर्बल मार्ग विकसित किये गये हैं, उनका नियमित निरीक्षण किया जाय तथा हर्बल पौधे विकसित हो सकें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में लगभग 25000 बेलदार कार्य कर रहे हैं उन्हे अवर अभियन्ता के कार्यों के अनुसार गैंग बनाकर सड़कों में मेन्टीनेंस कार्य में लगाया जाय ताकि क्षतिग्रस्त सड़कों की ससमय मरम्मत होती रहे। उपमुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोक निर्माण विभाग के समस्त दस्तावेजों में फैजाबाद के स्थान पर अयोध्या तथा इलाहाबाद के स्थान पर प्रयागराज लिखा जाए।