1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सबने साढ़े निशाने और छोड़े तीर

मुरादाबाद में bjp के विधायक द्वारा लोकतंत्र को लाठीतंत्र में बदलकर शर्मशार करने की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anil Ankur

•

Updated: 27 Nov 2017, 8:01 PM IST

last day of convasing all parties pushed with full presure

last day of convasing all parties pushed with full presure


लखनऊ. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दलो ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने अपने बड़े नेताओ से जान सभाएं करवाईं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों के तीसरे चरण के लिए 29 नवम्बर को मतदान होना है। इसमें 26 जनपदों के मतदाता 233 निकायों में अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। पहले और दूसरे चरण के मतदान में जिस तरह का रूझान दिखाई दिया है उससे स्पष्ट है कि प्रदेशवासियों में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश है और समाजवादी पार्टी के प्रति उनमें भरोसा है। भाजपा के झूठे वादों से मतदाता नाराज हैं और वे अब फिर उसके बहकावे में आने वाले नहीं है।
उप्र कांग्रेस कमेटी
उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने आज जारी बयान में कहा कि जिस प्रकार भाजपा के विधायक ने खुलेआम निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए जनता को धमकाया है यह भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है और उसकी लोकतंत्र के प्रति अविश्वास को दर्शाता है। भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में कभी भरोसा नहीं करती। वरना ऐसे विधायकों को तुरन्त पार्टी से बाहर कर देती।

राजपूत ने चुनाव आयोग से मांग की है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन करने के उक्त मामले का संज्ञान लें तथा भारतीय जनता पार्टी के विधायक तथा वहां के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करे।

भाजपा प्रत्याशी के जीतने के बाद
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव प्रचार समाप्त होने से चंद घंटे पहले जौनपुर आकर चुनावी फिजा को बदल गये। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी किरन श्रीवास्तव को जीतने के बाद जौनपुर नगर पालिका समेत सभी नगर पालिकाओ और नगर पंचायतो के लिए सरकारी खजाना खोल दिया जायेगा। उन्होंने साफ कहा कि नगर पालिका के अंदर इस कदर विकास किया जायेगा कि महानगरो में रहने वालो लोग भी यही रहना पसंद करने लगेगे।
मौर्य ने सपा बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन तीनो पार्टियों के पास कोई एजेण्डा नही है। ये तिकड़ी केवल दुनियां के सबसे मजबूत नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पीछे करने की कोशिश में लगे है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भू-माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा करके इमारते खड़ी किया है उस पर मेरी सरकार बुल्डोजर चलाने में नही हिचेगी। यदि गरीब आदमी किसी प्रकार से सरकारी जमीन पर काबिज है तो उसको हटाने से पहले उसके घर का इंतजाम करने के बाद ही अतिक्रमण को हटाने का काम करेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारो में अपराधियों के हौसले बुलंद थे। पुलिस उन पर कार्यवाही करने से डरती थी। लेकिन मेरी सरकार में यदि पुलिस पर अपराधी गोली चलायेगा तो हमारी पुलिस उन पर फूल नही बरसायेगी बल्की गोली का जवाब गोली से देगी। अंत में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ के बदौलत केन्द्र और प्रदेश में हमारी सरकार बनी है। इस लिए अधिकारी कार्यकर्ताओ का सम्मान करने के साथ वे जो भी जन समस्याओ को लेकर जाय उसका निस्तारण शीघ्र किया जाय।