24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर हुई खास तैयारी, आई बड़ी खबर

आखिरी चरण में होने वाले मतदान से ज्यादा लोगों में अब 23 मई को होने वाली मतगणना में रूचि है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 17 May 2019, 4:50 PM IST

Kaushal Raj Sharma

Kaushal Raj Sharma

लखनऊ. आखिरी चरण में होने वाले मतदान से ज्यादा लोगों में अब 23 मई को होने वाली मतगणना में रूचि है। इसको लेकर चुनाव आयोग बेहद सतर्क है और काउंटिंग को लेकर तैयारियों में जुट गया है। गुरुवार को ही जहां साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने कॉउंटिंग पार्टियों की ट्रेनिंग कराई। वहीं सुल्तानपुर, हमीरपुर, हरदोई, समेत अन्य लोकसभा क्षेत्रों में मतगणना को लेकर मतगणना कार्मिकों को ट्रेनिंग दिए जाने का प्लान तैयार किया गया है व अधिकारियों ने मतगणना केंद्रों का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें- रायबरेली घटना मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, यह 10 लोग हुए गिरफ्तार, जानें इनके नाम

लखनऊ में दिया गया प्रशिक्षण-

लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा के लिए वोटों की गिनती का काम 23 मई को सुबह 8 बजे शुरू होगा। वोटों की गिनती रमाबाई रैली स्थल पर होगी जिसके लिए 171 टीमें तैयार हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में कॉउंटिंग पार्टियों की ट्रेनिंग कराई। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई भी मतगणना कर्मी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ अंदर नही ले जा सकेंगे। मतगणना स्थल पर सबसे पहले नियुक्ति पत्र के अनुसार निर्धारित लोकसभा, विधानसभा एवं टेबल के आवंटन के आधार पर स्थान ग्रहण करेंंगे। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर उपस्थित रहेंगे, जो गणना की समस्त गतिविधियों का पर्यवेक्षण करेंगे।

ये भी पढ़ें- ताजा बयान में अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के समर्थन में कही बड़ी बात, इस घोषणा से मायावती भी रह गई हैरान

सुल्तानपुर में दो दिन ट्रेनिंग-

मुख्य विकास अधिकारी/नोडल-प्रभारी अधिकारी (म0का0) मधुसूदन हुल्गी का कहना है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु 17 व 18 मई को प्रथम प्रशिक्षण मतगणना कार्मिकों को विकास भवन सभागार में दो पालियों में दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होगा। वहीं मतगणना कार्मिकों को दूसरी ट्रेनिंग 22 मई को पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में दो पालियों में दी जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 01 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

हमीरपुर में लिया गया जायजा-
उधर हमीरपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी शुक्रवार को लाव लश्कर के साथ मतगणना स्थल का जायजा लेने पहुंचे। जहाँ इन्होंने स्ट्रांगरूम का जायज़ा लिया साथ ही जिस जगह पर मतगणना होनी है, वहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था देखी और बताया की यहाँ पर हमीरपुर लोकसभा सीट की दो विधानसभाओं की नवीन मंडी स्थल सुमेरपुर में मतगणना होगी।