13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा पर कविता के अंदाज में बरसे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को कविता के अंदाज में भाजपा सरकार पर निशाना साधा
less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा पर कविता के अंदाज में बरसे अखिलेश यादव

भाजपा पर कविता के अंदाज में बरसे अखिलेश यादव

लखनऊ. समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को कविता के अंदाज में भाजपा सरकार के शासनकाल में हो रही लापरवाही, अव्यवस्था, कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहाकि, भाजपा के राज में बस यही है अफ़साना... न विकास, न गंगा, न जमुना साफ़ करवाना है।

पल पल बदल रहा है यूपी का मौसम, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव यूपी में भी हो सकता है असर

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने ट्विट पर लिखा कि, भाजपा के राज में बस यही है अफ़साना...। न विकास, न गंगा, न जमुना साफ़ करवाना...। झूठे मुक़दमे, गिरफ़्तारी, ठोंकना, कार पलटाना!

रविवार को एक अन्य ट्विट लिखते हुए अखिलेश यादव ने कहाकि, सवाल ये है कि वो कब गिरफ़्तार होंगे जो भारत की राष्ट्रीय एवं सामाजिक एकता को खंडित करने के लिए सुबह-शाम जनता के बीच घृणा व विभाजन को जन्म देने के लिए शाब्दिक ‘टूलकिट’ जारी करते रहते हैं। भाजपा सरकार बताए कि शिकायत करने पर भी वो इन ‘टूलकिटजीवियों’ पर कार्रवाई क्यों नहीं करती?