29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों की समस्याओं का फौरन समाधान कराए यूपी सरकार : हीरालाल यादव

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को प्रदेश के हालात का आइना दिखते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव हीरालाल यादव का कहना है कि उत्तर प्रदेश की जनता चौतरफा हमले का शिकार हो रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 20 Aug 2020, 1:44 PM IST

किसानों की समस्याओं का फौरन समाधान कराए यूपी सरकार : हीरालाल यादव

किसानों की समस्याओं का फौरन समाधान कराए यूपी सरकार : हीरालाल यादव

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को प्रदेश के हालात का आइना दिखते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव हीरालाल यादव का कहना है कि उत्तर प्रदेश की जनता चौतरफा हमले का शिकार हो रही है। एक तरफ बेकाबू होते जा रही कोरोनावायरस महामारी और दूसरी तरफ बढ़ते जघन्य अपराधों तथा जनसमस्याओं के बीच उसे पीसा जा रहा है और सरकार आश्वासनों के पुल बांधे जा रही है।

हीरालाल यादव बताते हैं कि, लखीमपुर में एक लड़की के साथ बलात्कार और उसकी निर्मम जघन्य तरीके से हत्या, आजमगढ़ में दलित ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े हत्या यह संकेत है दे रहे हैं कि सरकार का तनिक भी खौफ अपराधियों के ऊपर नहीं है। किसानों की आमदनी दुगना करने का रात दिन ढोल पीटा जा रहा है। हालत यह है कि उन्हें खाद तक नसीब नहीं हो रही है वह दर-दर भटक रहे हैं। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी उत्तर प्रदेश सचिव मंडल ने मांग की है कि अपराधों पर कारगर तरीके से रोक लगाई जाए और किसानों की समस्याओं का फौरन कारगर समाधान करा जाए।