29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन, सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद दुखी

Cricketer Yashpal Sharma : मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 13 Jul 2021, 1:41 PM IST

yashpal_sharma.jpg

लखनऊ. मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। क्रिकेट विश्व कप 1983 भारत ने जीता था, इस विश्व कप को दिलाने में यशपाल शर्मा की अहम भमिका थी। और आज भी उन्हें उनके जुझारू खेल के लिए याद किया जाता है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

प्रियंका गांधी अब 16 जुलाई को लखनऊ आएंगी

यशपाल शर्मा का निधन अत्यंत दु:खद :- सीएम योगी क्रिकेट में यशपाल शर्मा के योगदान को सराहाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शोक संदेश में लिखा कि प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी तथा 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य यशपाल शर्मा का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

क्रिकेट जगत के लिए अपूरणीय क्षति :- केशव प्रसाद मौर्य

यशपाल शर्मा को अपने समय के बेहतरीन बल्लेबाज बताते हुए यूपी डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य ने अपने शोक संदेश में लिखा कि, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और देश को 1983 में वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम का हिस्सा रहे यशपाल शर्मा का असामयिक निधन अत्यंत दु:खद है। उनका निधन विश्व क्रिकेट जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस वज्राघात को सहने की क्षमता दें।

क्रिकेट विश्व कप 1983 में दिखाया था जलवा :- यशपाल शर्मा ने भारत के लिए 37 टेस्ट मैच और 42 एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेले थे। क्रिकेट विश्व कप 1983 में वह भारत के क्रिकेट टीम के अहम सदस्य थे। क्रिकेट को समय न दे पाने की वजह से यशपाल शर्मा ने स्टेट बैंक में चीफ मैनेजर का पद छोड़ दिया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2003 से 2006 तक उन्हें सीनियर टीम का चयनकर्ता भी बनाया था, इसके बाद वह 2008 में फिर से राष्ट्रीय चयनकर्ता बने। उन्होंने उत्तर प्रदेश रणजी टीम के कोच के रूप में कार्य किया। लुधियाना में जन्मे यशपाल शर्मा के परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां तथा एक पुत्र हैं।