29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LDA की वेबसाइट और पोर्टल होंगे हाईटेक, नया सॉफ्टवेयर तेज करेगा रिस्पांस टाइम, जारी हुआ आदेश

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA ) अपनी वेबसाइट और पोर्टल को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने जा रहा है। नए वर्कफ्लो आधारित ईआरपी सॉफ्टवेयर के जरिए डाटा सुरक्षा और यूजर अनुभव में सुधार होगा। एलडीए ने इसके लिए ईओआई (Expression of Interest) आमंत्रित किया है, जिसकी बिड 17 अगस्त को खोली जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 14 Aug 2024, 9:28 AM IST

लखनऊ विकास प्राधिकरण

लखनऊ विकास प्राधिकरण

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) जल्द ही अपने पोर्टल और वेबसाइट को अत्याधुनिक तकनीक से अपग्रेड करने जा रहा है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर आईटी विभाग ने इस नई योजना को तैयार किया है। वर्तमान में चल रहे ईआरपी (इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) सॉफ्टवेयर की तकनीक पुरानी हो चुकी है और इसका कम्यूनिटी सपोर्ट भी समाप्त हो गया है। इस कारण वेबसाइट और पोर्टल पर अत्यधिक ट्रैफिक के दौरान रिस्पॉन्स टाइम धीमा हो जाता है, और कई बार वेबसाइट के बंद होने की शिकायतें भी आती हैं।

यह भी पढ़ें: Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में शराब की दुकानें रहेंगी बंद, DM ने जारी किया आदेश

नए ईआरपी सॉफ्टवेयर के जरिए न केवल पोर्टल और वेबसाइट का रिस्पॉन्स टाइम तेज होगा, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी यह सॉफ्टवेयर ज्यादा सुरक्षित होगा। नया सॉफ्टवेयर वर्कफ्लो आधारित होगा, जिससे किसी भी इंट्री को आसानी से ट्रेस और सत्यापित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ मंडल में 15 से 18 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी

प्राधिकरण ने इस सॉफ्टवेयर के लिए ईओआई आमंत्रित किया है, और 17 अगस्त को बिड खोली जाएगी। नए सॉफ्टवेयर में डाटा माइग्रेशन के बाद, डाटा की सुरक्षा पूर्णतः सुनिश्चित की जाएगी और इसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ की संभावना नहीं होगी।