31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई, केंद्र सरकार के बयान पर भड़की प्रियंका गांधी

- कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर केंद्र सरकार के जवाब से विपक्ष भौचक रहा गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 21 Jul 2021, 5:14 PM IST

priyanka gandhi

प्रियंका

लखनऊ. कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर केंद्र सरकार के जवाब से विपक्ष भौचक रहा गया। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, केंद्र सरकार का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई। मौतें इसलिए हुईं क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात 700 फीसद तक बढ़ा दिया। क्योंकि सरकार ने ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की।

यूपी में अब बिना एग्रीमेंट किरायेदार नहीं रख सकेंगे मकान मालिक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को भाजपा सरकारों को आइना दिखाते हुए ट्विट किया कि, केंद्र सरकार ने एंपावर्ड ग्रुप और संसदीय समिति की सलाह को नजरंदाज कर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने में कोई सक्रियता नहीं दिखाई दी।

कई स्तर पर नुकसान पहुंचाएगा :- प्रियंका गांधी ने एक दिन पहले पेगासस के जरिए जासूसी से जुड़े खुलासे बहुत ही घिनौनी कारगुजारियों की तरफ इशारा करते हैं। अगर ये सच है, तो मोदी सरकार संविधान द्वारा देशवासियों को दिए गए निजता के अधिकार पर गंभीर और खतरनाक हमला कर रही है। इससे लोकतंत्र तो नष्ट होगा ही, ये देशवासियों के निजता के अधिकार को कई स्तर पर नुकसान पहुंचाएगा।